Cli

फ्रिज में उभरी ‘शिवलिंग’ वाली आकृति तो पूजा के लिए उमड़ी भीड़… सच्चाई तो ये है !

Uncategorized

देश भर में चर्चा है कि इस बार पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बरफानी समय से पहले अंतर्ध्य हो गए हैं। मतलब मतलब प्राकृतिक हिम शिवलिंग पिघलने लगा है। लेकिन इस बीच आगरा से हैरान करने वाली यह खबर सामने आई है। घर के फ्रेज में शिवलिंग जैसी आकृति उभरी तो लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार बताने लगे। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर किए जाने लगी। फिर तो सबकी नजरें यहीं टिक गई।

घर के ब्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, वे मौके पर पहुंचने लगे। लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा अर्चना भी शुरू कर दी। जला अभिषेक किया गया और पूरे इलाके में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। यह मामला आगरा के खेरिया मोड़ के नगला भुजा इलाके का बताया जा रहा है। कई लोग इसकी तुलना अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हेमलिंग से कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे सामान्य बता रहे हैं। इसी वजह से यह घटना आस्था और विज्ञान दोनों के लिहाज से चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने जब फ्रिज खोला तो फ्रीजर में जमी बर्फ के बीच एक ऐसी आकृति दिखाई दी जो देखने में शिवलिंग जैसी थी। इसकी जानकारी पड़ोसियों और परिचितों तक पहुंची तो लोगों का आना-जाना शुरू हो गया।

देखते ही देखते घर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने हाथ जोड़कर भगवान शिव का स्मरण किया तो कुछ ने फूल, जल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की। आस्था की नजरों से देखने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी आकृति पहले कभी नहीं देखी। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, माहौल पूरी तरह धार्मिक हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजन गाए और हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए। सुबह से देर शाम तक लोग दर्शन के लिए पहुंचते रहे। कुछ श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे। जबकि कई लोगों ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिलने पर वहां पहुंचकर दर्शन किए। इसी बीच जिस घर में यह आकृति बनी है, वहां मोहल्ले के एक बाबा भी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अमरनाथ गुफा में रहने वाले कबूतरों के जोड़े की कथा सुनाई।

धार्मिक मान्यता के अनुसार अमरनाथ गुफा में रहने वाले कबूतरों के जोड़े को अमर रहने का वरदान प्राप्त है और उन्हें भगवान शिव से जुड़ी आस्था का प्रतीक माना जाता है। बाबा की इस कथा को सुनने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जुटे रहे। [संगीत] इस वायरल वीडियो को लेकर जहां बड़ी संख्या में लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बर्फ जमने की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया का परिणाम बता रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक फ्रीज या फ्रीजर के अंदर तापमान, नमी, हवा के प्रवाह और पानी के जमने के तरीके के कारण कई बार बर्फ अलग-अलग आकार ले लेती है। कई बार यह आकृतियां किसी परिचित वस्तु या प्रतीक जैसी दिखाई दे सकती हैं। इसे मनोविज्ञान में पैराडोलिया भी कहा जाता है।

जिसमें इंसानी मस्तिष्क किसी अनियमित आकृति में परिचित चेहरा आकृति या धार्मिक प्रतीक देखने लगता है। यानी किसी आकृति का किसी धार्मिक प्रतीक से मिलताजुलता दिखाई देना अपने आप में असामान्य नहीं माना जाता। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। एक वर्ग इसे भगवान शिव का चमत्कार बता रहा है। जबकि दूसरा वर्ग इसे केवल बर्फ के प्राकृतिक जमाव का परिणाम मान रहा है। कई यूज़र्स का कहना है कि लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मत है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसे समझना जरूरी है। खैर वजह जो भी हो लेकिन चर्चा तो आगरा से निकलकर अब इस वायरल वीडियो की देश भर में होने लगी है। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबां आपकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *