हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी है जो आज तक फैंस के दिलों में राज कर रही है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट ही नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर हुई थी। हेमा को उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें ड्रीम गर्ल भी कहा जाता था। लेकिन पिछले काफी समय से हेमा फिल्मों से दूर हैं।
अब हेमा ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। हेमा ने जूम से बात करते हुए बताया कि कैसे पहले और अब फिल्म मेकिंग में डिफरेंस आ गया है। उन्होंने कहा वह पूरा अलग एरा था। मैं कहूंगी कि वह फिल्म इंडस्ट्री का गोल्डन पीरियड था और मैं खुशनसीब हूं कि मैं उस जर्नी का हिस्सा रही हूं। उस वक्त कई खूबसूरत फिल्में बनी है। खासकर वूमन ओरिएंटेड फिल्म। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे सीता और गीता सपनों का सौदागर खुशबू जैसी कई फिल्में करने का मौका मिला।
अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे एहसास होता है कि मैंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। कई प्रोड्यूसर्स मुझे अपने प्रोजेक्ट में बार-बार लेते रहते थे। उन दिनों हर फिल्म में पांच या छह गाने होते थे और फिल्मों में हिट गाना होना प्रोड्यूसर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण था। हेमा ने आगे कहा आज के समय में फिल्म मेकिंग काफी अलग हो गई है।
कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब क्यों नहीं काम कर रही हूं। आजकल जिस तरह की फिल्में बन रही है उसमें एडजस्ट करना मेरे लिए काफी मुश्किल है। हेमा के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सपनों के सौदागर फिल्म से की थी। जिसमें उनके साथ राज कपूर थे। जिसके बाद हेमा ने फिर अपने करियर में आगे सक्सेस सिपाही। वह सीता गीता, शोले, ड्रीम गर्ल, सत्य पे सत्ता, क्रांति, त्रिशूल और बागवान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हेमा लास्ट शिमला मिर्च में नजर आई थी
जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हेमा के साथ राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में थे। इसके बाद से हेमा ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब तक उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। हेमा अब राजनीति में पूरा फोकस कर रही हैं और उसी काम में बिजी रहती हैं। इसके अलावा वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।