सुनीता अहूजा को मिली बड़ी फिल्म। 59 साल की उम्र में करेंगी बॉलीवुड डेब्यू। बेटे की फिल्म में निभाएंगी खास रोल। सुनीता अहूजा बन जाएंगी हीरोइन नंबर वन। खुश हो गए स्टार वाइफ के चाहने वाले। हीरो नंबर वन गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अब सिर्फ स्टार वाइफ नहीं रही। बल्कि जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस के तौर पर भी नजर आने वाली हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। 59 साल की उम्र में सुनीता बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। और इस डेब्यू को और भी ज्यादा खास बना रही है
एक बेहद दिलचस्प बात। वो अपने बेटे यशवर्धन अहूजा के साथ पहली बार एक ही फिल्म में नजर आने वाली है। मां बेटे की यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस खास खबर का खुलासा खुद सुनीता अगूजा ने ही एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और इसकी रिलीज इसी साल सितंबर में होने वाली है। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम और बाकी स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस ऐलान ने ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।
गोविंदा के फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं, क्योंकि अब उनके परिवार का एक और सदस्य बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत करने जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में सुनीता ओझा अपने बेटे यश की ऑन स्क्रीन मां का ही किरदार निभाने वाली हैं। यानी कि रियल लाइफ की मां बेटे की जोड़ी पर्दे पर भी उसी रिश्ते में नजर आएगी। सुनीता का कहना है कि शायद बॉलीवुड में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा, जब मां और बेटा एक साथ एक ही फिल्म से लॉन्च हो रहे हैं।
सुनीता ने अपने इंटरव्यू में एकता कपूर की जमकर तारीफें की। उन्होंने बताया कि एकता पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हीं की वजह से उन्होंने पहले Netflix का रियलिटी शो लॉकअप भी किया था। अब एकता के इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। जैसा कि सभी जानते हैं सुनीता हुजा हाल ही में Netflix के रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आई थी। शो में उनका बेबाक अंदाज खूब पसंद किया गया। कभी उनकी दोस्ती चर्चा में रही तो कभी उनकी बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन जजमेंट डे एपिसोड में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल जैसा माहौल, सेहत से जुड़ी परेशानियां और वहां का खाना उनके लिए मुश्किल बन गया था।
यही वजह रही कि उन्होंने शो से बाहर होने का फैसला कर लिया था। अगर आूजा परिवार की बात करें तो सुनीता की बेटी टीना आूजा पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। साल 2015 में वह फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड में नजर आई थी। बाकी गोविंदा तो है ही बॉलीवुड के हीरो नंबर वन। अब बारी है बेटे यश आहूजा की जो अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस सफर में उनकी मां भी उनके साथ होंगी जिससे यह डेब्यू और भी ज्यादा यादगार और स्पेशल बन गया है। अब फैंस की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि यश बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाते हैं और सुनीता अहूजा अपने पहले बॉलीवुड रोल में दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।