Cli

केतन बच सकता था; अगर मान ली होती ज्योतिष की ये बात?

Uncategorized

केतन को सिया धक्का ना मार पाती और केतन ना मरता अगर उसकी कुंडली की बात उसके माता-पिता ने मान ली होती। केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद अब चर्चा सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं है बल्कि लोग उनकी और सिया गोयल की कुंडली ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषी संकेतों को लेकर भी बातें कर रहे हैं। पुणे के पास लोहागढ़ किले

में 18 जून को 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार केतन और सिया के विवाह से पहले परिवार की ओर से कुंडली मिलान करवाया गया था। बताया गया है कि दोनों की कुंडली में 36 में से 27 गुण मिल रहे थे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह अच्छा मेल माना जाता। कहा जाता है कि केतन का देव गण

और सिया का मनुष्य गण था जिसे स्वभाव और सोच में संतुलन का संकेत माना जाता है। परिवार ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले ज्योतिष सलाह भी ली थी और उस समय कोई बड़ा दोष सामने नहीं आया था। लेकिन घटना के बाद लोगों के मन में सवाल है कि अगर कुंडली में सब कुछ अनुकूल था तो फिर इतना बड़ा विवाद और अपराध कैसे हुआ? ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और

व्यवहार पर ग्रहों का प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि ज्योतिष भी यह स्पष्ट कर देता है कि सिर्फ कुंडली के आधार पर किसी अपराध की निश्चित भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। कुछ ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार जन्म कुंडली में मंगल, शनि, राहु जैसे ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के क्रोध, आवेग और निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ी मानी जाती है। गाइस, क्या आप इन सब चीजों पर विश्वास करते हैं? और क्या आप यह मानने को तैयार हैं कि जब ज्योतिष में 27 गुण मिल रहे थे, तब सिया ने केतन की हत्या कर दी। आपका इसके बारे में क्या कहना है? कमेंट सेक्शन में जरूर लिखिएगा और ऐसी वीडियोस के लिए सब्सक्राइब जरूर कर लीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *