Cli

अमायरा के साथ क्लास में क्या-क्या हुआ था? अब सच आया सामने

Uncategorized

आगे बढ़ते हैं और एक महत्वपूर्ण खबर का अब रुख करते हैं। सवाल यह है कि बच्चों को बुलिंग से कौन बचाएगा? [संगीत] जयपुर अमाइरा खुदकुशी केस में खुलासा हुआ है। अमायरा की मौत से पहले का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी को जरा आप ध्यान से देखिए जिसमें यहां पर क्लास रूम नजर आ रहा है। अमायरा के माता-पिता ने यह वीडियो जारी किया है। अमाइरा की मौत से पहले क्लास रूम का ये सीसीटीवी है। बेटी की मौत से पहले के आखिरी पलों को इसमें दिखाया गया है। बेटी लंबे समय से स्कूल में बुलिंग का शिकार थी। यह पिता का आरोप है। इन तस्वीरों को जरा ध्यान से आप देखिएगा।

अमायरा आपको बीच में नजर आती है। वहां टीचर बैठी हुई हैं। उसके पास बच्चे यहां पर जमा हुए हैं। और पिता ने यह कहा कि मेरी बेटी ने कई बार मदद मांगने की कोशिश की। वक्त पर मदद मिलती तो अमायरा [संगीत] शायद बच जाती। पिछले 1 नवंबर 2025 को यह घटना हुई जहां अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। [संगीत] सीसीटीवी में वो खुश दिख रही है। डांस क्लास में भी शामिल हुई। [संगीत] लेकिन सुबह 11:00 बजे के बाद सब कुछ बदल गया। फुटेज में दिख रहा है कि कई छात्र उसे एक डिजिटल स्लेट पर [संगीत] कुछ लिखकर परेशान कर रहे हैं। जब उससे रहा नहीं गया तो वो अपने क्लास टीचर के पास गई। मदद की गुहार लगाई। [संगीत] लेकिन पेरेंट्स का आरोप है कि उसकी एक ना सुनी गई। लेकिन टीचर का रवैया और उसके

बाद अमायरा का बेबस चेहरा सब कुछ फुटेज में दर्ज हो चुका था। अपनी व्यथा [संगीत] सुनाने की आखिरी कोशिश भी नाकाम रही। टीचर के डांटने के बाद 12:27 [संगीत] पर अमायरा क्लास से निकली और यहीं से शुरू होता है अमायरा का आखिरी सफर। सीसीटीवी में दिख रहा है कि अमायरा अकेले सीढ़ियां चढ़ रही है। वो चौथी मंजिल तक पहुंच गई और किसी ने देखा तक नहीं, रोका भी नहीं। और फिर 12:29 दो मिनट बाद अमायरा चौथी मंजिल से नीचे कूद जाती है। तस्वीरें देखी [संगीत] आपने। अब अमायरा की मां का क्या कहना है वो भी हम आपको बताते हैं। अमायरा की मां ने कहा कि बच्चे स्कूल में अगर दिक्कत महसूस करते हैं तो वह घर आ जाते हैं। उनकी बेटी को तो घर आने का मौका ही नहीं मिला। बच्चा ग्राउंड फ्लोर से फोर्थ फ्लोर तक चला गया। हर जगह पर डेस्क बनाए गए थे।

जहां उससे पूछना चाहिए था कि बेटा आप यहां से यहां कहां आ गए? उसे फोर्थ फ्लोर तक किसी ने नहीं रोका और वो वहां से जंप कर गई। एक 9 साल की बच्ची को एक स्कूल में आपने कहीं पर भी मैं आपसे मतलब आप तो मीडिया है। क्या आपने कहीं ऐसा केस सुना जहां स्कूल में किसी बच्चे ने सुसाइड किया हो? अगर किसी बच्चे को कभी कोई प्रॉब्लम होती है तो वो घर आ जाता है। मेरी बेटी को मौका ही नहीं दिया गया घर आने का। उसको कुछ ऐसा बोला गया आप देखेंगे आज जो हम सीसीटीवी शेयर करेंगे उसमें कुछ ऐसा बोला गया चलो चलो इट इज समथिंग लाइक तुम चलो तुम्हारा जो भी होगा तुम्हारे पे आज एक्शन लिया जाएगा अमरा के पिता का क्या कहना था वो भी जरा आप देखिए महीने बाद में पुलिस ने चार्जशीट दायर करी है 1 तारीख को 1 जुलाई को जिसके अंदर जो पुनीता शर्मा है

क्लास से उसके अगेंस्ट में जेजे 75 लगाया है जो कि क्रुल्टी अगेंस्ट चिल्ड्रन होता 106 लगाया है नेगिजेंस का और 238 लगाया है बैग के लिए क्योंकि बैग उनकी कस्टडी में था 10 दिन तक और जे 75 में नॉन अवेलेबल लगाया है जिसमें 10 साल तक की सजा होती है कि उसको कितना प्रताड़ित किया गया है टीचर के द्वारा उसकी बात नहीं सुनी गई बार-बार वो टीचर से हेल्प मांग रही है क्लास टीचर पुनीता शर्मा के से लेकिन वो उसको बार-बार डिसमिस कर रही है और उसको थ्रेटन कर रही है। ऐसा लग रहा है उसको किसी चीज के लिए थ्रेटन कर रही है कि जैसे प्रिंसिपल के पास ले जाऊंगी रेस्टिगेट करूंगी। सीसीटी टीवी आपने देखा क्लास रूम का जो परिवार ने यहां पर जारी किया है। अमायरा इस मामले के बाद बाहर यहां से निकलती हुई आपको दिख रही है। लेकिन उसके बाद की तस्वीरें हम जानबूझकर आपको नहीं दिखा रहे हैं। जहां पर बालकनी [संगीत] से चौथी मंजिल से उसने छलांग लगा दी बहाल आगे बढ़ते हैं

और एक और बड़ा मामला आपको बताते हैं। दूसरी खबर बेंगलुरु [संगीत] से है जहां पर मधुश्री नाम की बच्ची ने आत्महत्या कर ली है। बच्ची आठवीं क्लास में [संगीत] पढ़ती थी और आरोप के मुताबिक स्कूल के टीचरों ने उसे इतना परेशान किया। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान दे दी। [संगीत] बच्ची ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें शिक्षक पर कई आरोप लगे हैं। उसे होमवर्क ना करने को लेकर सजा दी गई। ₹20 का जुर्माना लगाया गया। बच्ची को टीसी देकर स्कूल से निकालने [संगीत] की धमकी दी गई। जिस वक्त यह सब हुआ, बच्ची की मां अस्पताल में भर्ती थी और बच्ची की मां ने भी स्कूल पर कई आरोप लगाए हैं। ऋतू हमारे साथ हैं। ऋतू देखिए अमायरा का मामला हम देख ही रहे हैं। परिवार यहां पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और एक और मामला यहां पर ये सामने आता है। जरा बताइए इन आरोपों पर क्या सफाई स्कूल की तरफ से दी गई है और कैसे अब यह मामला आगे बढ़ रहा है? देखिए [संगीत] इस पूरे मामले में जो है

अभी तक स्कूल अथॉरिटी की तरफ से कोई भी बयान जो है अभी तक आया नहीं है। बट वही आप देखिए कि इस छात्रा के जो पेरेंट्स है दरअसल उनके मां बाप का कहना ये है कि घर पर जो है उसका एकदम बहुत ठीक तरीके से चल रहा था। कोई भी तरीके का किसी भी तरीके का हरासमेंट हो या असॉल्ट हो किसी भी चीज को लेकर वो परेशान दरसल घर में नहीं दिखाई दे रही थी। अभी उनका यह कहना है कि दरसल जो भी था वो स्कूल की तरफ से था क्योंकि उसको वहां से जो है कहीं ना कहीं वो टॉर्चर हो रहा था। इसी के चलते ने जो है इतना बड़ा कदम उठाया है। बट अब इसी पूरे मामले में जो है पुलिस ने दरअसल केस दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जो है पूरे की इन्वेस्टिगेशन में क्या कुछ निकाल पाएगी उसमें वो देखना होगा क्योंकि जो नोट्स जो दरअसल मिले हैं उसमें जो है छात्रा ने काफी सारी चीजों को बयान किया है। कि किस तरीके से जो है अगर होमवर्क ना लिखने पर उनको ₹ का फाइन मांगा जाता था और किस तरीके से जो है कैसे जो है वो कहीं ना कहीं हरासमेंट था स्कूल की तरफ से उस चीजों को लेकर उसने काफी खुले तरीके से अपने खत में लिखा है एक खत जो है उसने हेड मास्टर को लिखा था उसमें उसने काफी सारी चीजों को लेकर बयान किया है कि किस तरीके से स्कूल में जो है इस तरीके का माहौल था उस बच्चे के लिए पर अब खैर देखना होगा क्योंकि ये मैटर ऑफ इन्वेस्टिगेशन है तो इन्वेस्टिगेशन में दरअसल पुलिस से क्या कुछ पता चलेगा उस पर जरा दरअसल हमें जो है नजर रखनी पड़ेगी बैक टू यू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *