आसमान में 300 फीट की ऊंचाई पर उड़ता हुआ एक विमान यात्री आराम से सो रहे थे कि तभी एक जोरदार धमाका होता है। विमान की खिड़की चकनाचूर हो जाती है और केबिन का प्रेशर कम होने से एक 61 साल के बुजुर्ग यात्री का सिर और कंधा विमान से बाहर हवा में लटक जाता है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा हुआ है।
ग्रीस से जर्मनी जा रही रायन एयर की एक फ्लाइट में। उसके बाद जो हुआ उससे विमान में बैठे हर किसी की सांसे थम गई। यह घटना शुक्रवार 10 जुलाई को ग्रीस के थैसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही फ्लाइट नंबर FR1879 में हुई। विमान ने सुबह करीब 5:55 पर उड़ान भरी थी। सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ ही मिनटों बाद जब विमान हवा में था तब अचानक एक भयानक आवाज आई।
चश्मदीदों के मुताबिक ऐसा लगा जैसे विमान का टायर फट गया हो। हवा का दबाव इतनी तेजी से कम हुआ कि केबिन में चीखपकार मच गई। देखते ही देखते ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर गए और विमान के अंदर एक अजीब सी तेज गंध फैल गई।
यात्रियों को समझ आ गया था कि कोई बड़ी अनहोनी हो चुकी है। हादसा बेहद खौफनाक था। टूटी हुई खिड़की के ठीक बगल में सर्बिया का एक 61 वर्षीय पर्यटक बैठा था। खिड़की टूटते ही हवा के भारी दबाव यानी डींप्रेशन के कारण वह यात्री बाहर की तरफ खींचने लगा। पलक झपकते ही उसका सिर और कंधे खिड़की से बाहर आसमान में लटक गए। लेकिन इस मौत के मुंह से उसे बचाया दो चीजों ने।
पहली उसकी सूझबूझ की उसने फ्लाइट में सीट बेल्ट बांध रखी थी। जिसने उसे पूरी तरह बाहर फेंकने से रोका और दूसरी उसकी पत्नी की जाबाजी। जैसे ही वह बाहर खिे। जैसे ही वह बाहर की ओर खींचा, पास बैठी पत्नी ने तुरंत पूर्ति दिखाते हुए उसके दोनों पैर मजबूती से पकड़ लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास बैठे दूसरे सहयात्री भी तुरंत मदद के लिए दौड़े और सब ने मिलकर ताकत लगाई और बुजुर्ग को खींचकर वापस विमान के अंदर सुरक्षित कर लिया। इस भयानक हादसे के बाद विमान में अफरातफरी का माहौल था।
बाहर की बर्फीली और तेज हवा के घर्षण की वजह से बुजुर्ग यात्री को गंभीर चोटें आई और वह आंशिक रूप से झुलस गया। केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाला और पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को यूटर्न लिया। उड़ान भरने के करीब 1 घंटे 13 मिनट बाद विमान को वापस ग्रीस के थैसालोनी की हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही एंबुलेंस तैनात थी। घायल यात्री को तुरंत सदमे और झुलसने के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ग्रीक मीडिया और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी। इंजन का एक हिस्सा टूटकर मलवे की तरह विमान के धड़ से टकराया जिससे केबिन की खिड़की टूट गई। हालांकि ग्रीस की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हवाई सफर के दौरान सीट