राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर शाही शादी की वजह से सुर्खियों में है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मशहूर कवि लेखक और अभिनेता शैलेश लोड़ा की बेटी और लेखिका स्वरा लोड़ा ने सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले शाश्वत के साथ जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मीद भवन पैलेस में सात [संगीत] फेरे लिए। तीन दिनों तक चले इस भव्य समारोह
में मेहंदी, संगीत, साफाबंदी, बारात [संगीत] और वरमाला जैसे रस्में पूरे शाही अंदाज में निभाई गई। इस शादी में बॉलीवुड, साहित्य, [संगीत] राजनीति और आध्यात्मिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इसके बाद एक बार फिर लोगों के मन में इस आलीशान महल में शादी करने के खर्च को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तो आइए जानते हैं कि जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना खर्च आता है और उस महल का किराया कितना है।
उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान की शाही विरासत की पहचान माना जाता है। कभी यह जोधपुर राजघराने का निवास हुआ करता था। इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने वर्ष 1928 से 1943 [संगीत] के बीच बनवाया था। पीले बलुआ पत्थर से बना यह महल करीब 26 एकड़ में फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में गिना जाता है। अगर कोई परिवार करीब 200 मेहमानों के साथ उम्मीद भवन पैलेस में शादी करना चाहता है तो सिर्फ मेहमानों के रहने पर ही 60 से 70 लाख तक खर्च हो [] सकते हैं। अगर कुछ मेहमानों के लिए अलग से प्रीमियम सूट बुक किए जाते हैं तो इसके लिए ₹21,000 से लेकर ₹3,2000 तक अतिरिक्त खर्च देना पड़ सकता है। यहां लंच का खर्च प्रति व्यक्ति करीब ₹3000 से ₹4000 और डिनर का खर्च ₹000 से ₹000 तक हो सकता है।
ऐसे में 200 मेहमानों के खाने पर करीब 16 से ₹22 लाख तक का खर्च [] आ सकता है। इसके अलावा मंडप की सजावट, स्टेज, फूलों की डेकोरेशन, [संगीत] लाइटिंग, एलईडी सेटअप, डांस फ्लोर, साउंड और डीजे, फोटोग्राफी, मेकअप इन्हीं सभी खर्चों को जोड़ने के बाद उम्मीद भवन पैलेस में एक शाही शादी का कुल बजट करीब ₹1 करोड़ से लेकर ₹3.5 करोड़ या उससे [संगीत] भी ज्यादा तक पहुंच सकता है। खर्च पूरी तरह मेहमानों की संख्या, चुने गए पैकेज और सजावट पर निर्भर करता है। फिलहाल आपको यह जानकारी कैसी लगी? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।