अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई अवार्ड जीते हैं। लेकिन उस साल उनकी फिल्म ने एक भी अवार्ड नहीं जीता था। नसीरुद्दीन शाह की इस एक फिल्म और परफॉर्मेंस के आगे फीकी पड़ गई थी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की बादशाहत। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।
तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। 1982 का फिल्मफेयर अवार्ड बेहद खास था। इस साल 29वां फिल्मफेयर था और नॉमिनेशन में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और राजेश खन्ना जैसे शानदार एक्टर्स और इनकी फिल्में थी। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इस साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड इन सुपरस्टार की झोली से निकलकर एक दूसरे एक्टर ने जीता था। अमिताभ और राजेश खन्ना को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में हराना आम बात नहीं थी। इस एक्टर ने इन दोनों सुपरस्टार को पीछे छोड़कर अवार्ड जीता था और उस एक्टर का नाम है
नसीरुद्दीन शाह। इन्हें खास परफॉर्मेंस के लिए यह अवार्ड दिया गया था। 1981 में अमिताभ बच्चन की तीन सुपरहिट फिल्में नसीब, लावारिस और याराना रिलीज हुई थी। दिलीप कुमार की क्रांति, कुमार गौरव की लव स्टोरी, संजय दत्त की रॉकी, कमल हासन की एक दूजे के लिए जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। 1982 में जब फिल्मफेयर अवार्ड हुआ तो अमिताभ बच्चन को लावारिस और सिलसिला के लिए नॉमिनेशन मिला। राजेश खन्ना को दर्द के लिए और कमल हासन को एक दूजे के लिए।
लेकिन इस साल का बेस्ट एक्टर अवार्ड नसीरुद्दीन शाह ने अपनी फिल्म चक्र के लिए जीता था। बेस्ट एक्ट्रेस की स्मिता पाटिल ने हेमा मालिनी और जया बच्चन, रेखा और राखी गुलजार जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़कर फिल्म चक्र के लिए अवार्ड अपने नाम किया था। उस साल फिल्म चक्र ने छह नॉमिनेशन में से तीन अवार्ड अपने नाम किए थे। अमिताभ की एक भी फिल्म ने किसी भी कैटेगरी में अवार्ड नहीं जीता था। फिल्म चक्र की कहानी झकझोर देने वाली है। फिल्म में स्मिता पाटिल अम्मा के किरदार में है जो अपने बेटे और पति के साथ मुंबई आती हैं। एक दिन उनके साथ छेड़छाड़ होती है
तो उनका पति उसे बचाने के लिए उन लोगों के साथ मारपीट करता है। लेकिन बाद में पुलिस अम्मा के पति को ही गोली मार देती है। अब अम्मा अकेली है और अपने बेटे को पाल रही है। इसी दौरान उनकी नसीरुद्दीन शाह यानी लुक्का के साथ नजदीकियां बढ़ती हैं। कहानी का अंत उतना ही इमोशनल कर देने वाला है। इसी फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता था। इस तरह के सिनेमा को पसंद करने वाली ऑडियंस बहुत कम है। लेकिन यह फिल्में समाज का आईना है जिन्हें एक बार जरूर देखा जाना चाहिए। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय। टेक केयर।