धर्मेंद्र और मीना कुमारी का। एक बार धर्मेंद्र से मीना कुमारी के बारे में सालों बाद पूछा गया कि क्या आप उनसे मोहब्बत करते थे? धर्मेंद्र ने इसका जो जवाब दिया वह आपके दिल में उतर जाएगा। धर्मेंद्र और मीना कुमारी की उस मोहब्बत की जिसने हजारों किस्से पैदा कर दिए। हिंदी सिनेमा में मीना कुमारी का नाम बहुत बड़ा माना जाता था। यह वो दौर था .
जब निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए लाइन में खड़े रहते थे। और धर्मेंद्र उन दिनों काफी नए थे। लेकिन धीरे-धीरे जैसे वह इंडस्ट्री में जगह बना रहे थे, धर्मेंद्र और मीना कुमारी की मोहब्बत के भी किस्से अब तमाम पत्रपत्रिकाओं में छपने लगे थे। मीना कुमारी धर्मेंद्र से सीनियर थी। और एक तरह से वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र के पैर जमाने के लिए वो खुद भी काफी प्रयास कर रही थी।
वो यह कोशिश करती थी कि धर्मेंद्र को फिल्म मिल जाए या वो यह शर्त रख देती थी डायरेक्टर्स के सामने, प्रोड्यूसर्स के सामने कि वह आपकी फिल्में तभी करेंगी जब आप बतौर हीरो धर्मेंद्र को साइन करें या धर्मेंद्र को आप लीड रोल में लें। हालांकि इस बारे में ना तो कभी मीना कुमारी ने कुछ कहा ना ही धर्मेंद्र ने।
लेकिन दोनों की मोहब्बत के किस्सों से पत्रपत्रिकाएं अब बिकने लगी थी और लोग चटपटे अंदाज में इसे पढ़ा करते थे। उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र के करियर को बनाने में मीना कुमारी का बहुत बड़ा हाथ था। जब धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में थे तब मीना कुमारी ने काफी हद तक उनकी मदद की थी।
बहुत मदद की थी। मीना कुमारी उन दिनों हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम थी। उन्होंने कई निर्माता निर्देशकों से धर्मेंद्र को अपनी फिल्म में लेने की सिफारिश तक की थी। उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म फूल और पत्थर के मीना कुमारी और धर्मेंद्र के एक दूसरे के नजदीक इसी फिल्म में आए थे।
और उस वक्त तक मीना कुमारी और उनके पति कमाल अमरोही के रिश्ते भी खराब हो चुके थे। वहीं कमाल अमरोही को भी धर्मेंद्र और मीना कुमारी की जो दोस्ती थी वो पसंद नहीं आती थी। और इसी वजह से उन्होंने धर्मेंद्र को फिल्म पाकीजा में साइन नहीं किया। बाद में जिस रोल को राजकुमार ने निभाया पहले उसके लिए धर्मेंद्र फाइनल हुए थे।
हालांकि स्टार बनने के बाद धर्मेंद्र ने मीना कुमारी से नाता तोड़ लिया। कहा जाता है कि मीना कुमारी के आखिरी दिनों में धर्मेंद्र उनसे मिलने जाते थे।
लेकिन सालों बाद जब एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र से पूछा गया कि क्या मीना कुमारी आपकी पहली मोहब्बत थी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में? तो इसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा था मोहब्बत नहीं मैं उनका बहुत बड़ा फैन था। एक फैन की तरह मैं उन्हें देखता था। अगर एक स्टार और फैन के रिश्ते को मोहब्बत कहा जाए तो फिर आप उसे मोहब्बत ही समझिए।