5 मिनट तक एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस करता रहा एक्टर। विवादित सीन के बाद रोने लगी थी रेखा। हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसिंग सीन को लेकर कई तरह के किस्से और कहानियां मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक किस्से के बारे में बताते हैं जो कि बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है और अभिनेत्री रेखा से जुड़ा हुआ है। फिल्म जगत में किसिंग या इंटिमेट सीन को लेकर जब भी बात की जाती है,
इससे पहले विवादों का नाता देखने को मिलता है। ओटीटी के बढ़ते चलन के बाद आज के दौर में इस तरह के सींस फिल्माने में कोई परहेज नहीं किया जाता। लेकिन एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब किसी सीन को एक टैबू मान लिया जाता था और कोई भी किसी भी फिल्म में किस नहीं करना चाहता था। आज हम आपको 55 साल पहले आई एक फिल्म में मौजूद 5 मिनट लंबे उस विवादित किसिंग सीन के बारे में बताने जा रहे हैं जब रेखा को बिना बताए एक्टर उन्हें किस करता रहा। आइए जानते हैं
वो सीन्स किन दो कलाकारों के बीच फिल्माए गए और रेखा की क्या प्रतिक्रिया थी। हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने में जब भी रोमांटिक सींस के बारे में दो कलाकारों को करीब दिखाया जाता था तो फूल या हंसों का जोड़ा दिखाई देता था। हालांकि उस दौर में भी कुछ फिल्में ऐसी रही जिनमें किसी सीन को खुलेआम दिखाया गया था। इस फेहरिस्त में फिल्म अनजाना सफर का नाम शामिल होता है। जिसकी शूटिंग करीब 55 साल पहले हो गई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रेखा और अभिनेता विश्वजीत चटर्जी ने अहम भूमिकाएं निभाई थी।
आमतौर पर देखा जाता है कि किसी भी सीन को फिल्माने से पहले उसका रिहर्सल किया जाता है। लेकिन इस मूवी के किसिंग सीन को लेकर ऐसा कुछ नहीं हुआ था। फिल्म पत्रकार यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई रेखा की बायोपिक रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में इस विवादित किसिंग सीन का जिक्र मिलता है। निर्देशक राजा नवादे ने जैसे ही इस किसिंग सीन के लिए एक्शन बोला वैसे ही विश्वजीत ने रेखा के होठों पर किस करना शुरू कर दिया था। 5 मिनट बाद जब उन्होंने कट बोला तब जाकर अभिनेता रुके और सीन के बाद रेखा रोने लगी। कहा यह भी जाता है कि इस किसिंग सीन के बारे में रेखा को पहले से कोई जानकारी या फिर प्लानिंग नहीं बताई गई थी।
यही कारण है कि रेखा और विश्वजीत चटर्जी के बीच फिल्माया गया यह लिप लॉक बॉलीवुड के कंट्रोवर्शियल किसिंग सीन्स में आज भी शुमार है। बता दें अनजाना सफर 10 साल तक सेंसर बोर्ड में पास होने के लिए अटकी रही थी। बाद में इसका टाइटल बदलकर इसे रिलीज किया गया था। हाल ही में विश्वजीत चटर्जी की बेटी का भी एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर बयान आया था। इस इंटिमेट सीन को लेकर विश्वजीत चटर्जी की बेटी का कहना था कि उनके पिता इस तरीके के नहीं थे। उन्हें डायरेक्टर ने बोला था और डायरेक्टर के कहने पर ही उन्होंने रेखा को किस किया था। यानी विश्वजीत चटर्जी की बेटी ने अपने पिता को इस पूरे मामले में डिफेंड किया। लेकिन उन्होंने इसी के साथ ही कहा था कि रेखा को बताया जाना जरूरी था किसी भी सीन को फिल्माने से पहले। इस वीडियो को लेकर इस किस्से को लेकर आपकी क्या है राय? कमेंट सेक्शन में जरूर लिखकर बताइए। नमस्कार।