जब श्रीदेवी के मेकअप रूम में घुस गए थे संजय दत्त नशे में कर दी थी बेहद गंदी हरकत। एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर उठाया था यह कदम। श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर समेत कई एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन ऐसी कौन सी वजह थी जिसके चलते उन्होंने संजय दत्त संग एक भी फिल्म नहीं की थी? हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का दर्जा रखने वाली दिवंगत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की एक अदा के फैंस कायल हुआ करते थे।
उनके डांस, अभिनय और अदाकारी तीनों का ही बेजोड़ मेल था। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और सनी देओल समेत कई बड़े एक्टर्स संग उन्होंने बेहतरीन अभिनय का जलवा बिखेरा। बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी संजू बाबा यानी कि संजय दत्त के साथ भी एक बार जमी थी। संजय दत्त और श्रीदेवी भी एक फिल्म में साथ कल काम कर चुके हैं।
हालांकि आपको जानकर यह काफी हैरानी होगी कि दोनों की साथ में पहली ही फिल्म उनकी साथ में आखिरी फिल्म भी साबित हुई थी। एक फिल्म के बाद दोनों कभी साथ में नजर नहीं आए। इसकी वजह संजय दत्त ही बताए जाते हैं। संजय दत्त की एक हरकत के चलते ही श्रीदेवी हमेशा हमेशा के लिए संजय संग काम करने से कतराती रही। एक बार सेट पर कुछ ऐसा हो गया था जिससे चिढ़कर श्रीदेवी ने गुस्से में आकर संजय दत्त संग कभी ना काम करने की कसम खा ली थी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा। दरअसल संजय दत्त अपने जीवन में काफी बुरे दौर से गुजरे हैं। एक समय संजय दत्त हर समय नशे में रहते थे। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के दौरान ही संजय दत्त काफी नशे करते थे। उनकी इसी हरकत की वजह से एक बार श्रीदेवी काफी घबरा गई थी
और वह संजय दत्त से काफी ज्यादा गुस्सा भी हो गई थी। श्रीदेवी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की ओर रुख किया था और उनकी पहली फिल्म थी हिम्मत वाला। जब संजय को इस बात की खबर लगी कि श्रीदेवी इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं तो वह उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंच गए थे। यह वो दौर था जब श्रीदेवी और संजय दत्त दोनों ही बॉलीवुड के लिए काफी नए थे। संजय ने साल 1982 में आई फिल्म रॉकी से डेब्यू किया था। करियर के शुरुआती दौर से ही संजय काफी नशा करते थे। नशे में धुत संजय श्रीदेवी से मिलना चाहते थे। उन्हें कहा गया कि एक्ट्रेस मेकअप रूम में है।
संजय मेकअप रूम में गए और उन्होंने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इस घटना से श्रीदेवी बुरी तरह से डर गई। श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला। लेकिन संजय और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। तब जाकर श्रीदेवी ने दरवाजा खोला। संजय दत्त मेकअप रूम में घुसे और नशे की ही हालत में उन्होंने श्रीदेवी को बहुत कुछ बोल दिया था। बीच बचाव के लिए कई लोग आए और संजय को मेकअप रूम से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी फिल्म ना करने की कसम खा ली। हालांकि फिर भी दोनों की जोड़ी एक फिल्म में जरूर साथ देखने को मिली जिसका नाम था फिल्म गुमराह। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म खुदा गवाह में भी दोनों की जोड़ी बनने वाली थी। लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
इसके अलावा और भी कई फिल्में श्रीदेवी को संजय के साथ ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने संजय के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि जब फिल्म गुमराह के लिए उन्होंने हामी भरी तो कहीं ना कहीं यह उनके लिए एक मजबूरी थी। दरअसल यह वो दौर था जब श्रीदेवी का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। तब माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी अभिनेत्रियां बॉलीवुड में धमाल मचा रही थी। इसी बीच श्रीदेवी ने संजय के साथ फिल्म गुमराह में काम किया था। लेकिन सेट पर दोनों कलाकार एक दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। इस फिल्म को लोगों का मिलाजुला रिस्पांस मिला था। यह साथ में दोनों कलाकारों की पहली और आखिरी फिल्म भी साबित हुई थी। बहरहाल इस दिलचस्प किस्से को लेकर आपकी क्या है राय? कमेंट सेक्शन में जरूर लिखकर बताइए। नमस्कार।