कौन अपने घर को टूटते हुए इतना आराम से देखता है। इतना काम और इतना कंपोज रहता है। चंद्रचूर सिंह वाकई में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डाउन टू अर्थ एक्टर है। चंद्रचूर सिंह के लिए आखिर आज के जनता यह बात क्यों कह रही है? चलिए मैं आपको बताती हूं। चंद्रचूर सिंह एक टाइम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। हालांकि अब वो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव तो नहीं है
लेकिन अपनी प्रॉपर्टी और पुश्तैनी घरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर से वो इसी चीज की वजह से सुर्खियों में है। चंद्रचूर सिंह दिल्ली के पौश एरिया में रहते हैं। डीएलएफ फेज थ्री जहां पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन रहते हैं वहीं पर चंद्रचूर सिंह का भी बंगलो है। हाल ही में इस एरिया में सरकार ने अवैध कंस्ट्रक्शन पर कारवाई की और जहां पर भी अवैध कंस्ट्रक्शन था वहां पर बुलडोजर चलवाया गया। इसके अंदर चंद्रचूर सिंह का बंगलो भी आया।
उनके घर के बाहर का बना कुछ एरिया और बालकनीज को बुलडोजर से तुड़वाया गया। चंद्रचूर सिंह यह पूरी प्रक्रिया अपने घर के बाहर खड़े हुए देखते रहे। चंद्रचूर सिंह उस वक्त सारे ऑफिसर्स के साथ बात करते नजर आए और जितने शांत और आराम से वह खड़े थे। यह देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया कि सामने घर टूट रहा है। इंसान को दर्द तो होता है लेकिन चंद्रचूर सिंह एकदम काम और कंपोज्ड नजर आए। इनफैक्ट ऑफिसर्स से चंद्रचूर सिंह यह कहते नजर आए कि घर बच गया यह सबसे बड़ी बात है। ऑफिसर्स भी चंद्रचूर सिंह को इंश्योर करते नजर आए कि आपका घर 100% सेफ है। घर को कुछ नहीं होगा।
बस घर के बाहर का जो एरिया जो अवैध था उसे ही हटाया जा रहा है। कई बार लोग इस तरह की चीजें इतने आसानी से देख नहीं पाते हैं। वो भड़क जाते हैं, गुस्सा करते हैं, वीडियोस बनाते हैं, तमाशा करते हैं। लेकिन चंद्रचूर सिंह ने कुछ नहीं किया। वो चुपचाप खड़े रहे। यह बताता है कि चंद्रचूर सिंह चाहे फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर हो लेकिन वो रॉयल परिवार से है और रॉयल परिवार में जो सीख उन्हें सिखाई गई है कि अपनी डिग्निटी को हमेशा संभाल कर रखें वो डिग्निटी उन्होंने मेंटेन करके रखी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए चंद्रचूर सिंह ने माचिस और जोश जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया। वापस उन्होंने कमबैक किया भी। लेकिन वह कमबैक वैसा शानदार कमबैक नहीं रहा जिस तरह का कमबैक बॉबी देओल को मिला।