क्या पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल केस में अबे का नया किरदार सामने आ गया है? क्या की साजिश सिर्फ चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल तक सीमित नहीं थी और सबसे बड़ा सवाल अगर किसी तीसरे शख्स को पहले से पता था कि एक कत्ल होने वाला है तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी?
यही सवाल इस वक्त पूरे पुलिस के सामने भी खड़े हैं क्योंकि जांच के दौरान अब बीड़ जिले के एक युवक का नाम सामने आया है जो मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट रह चुका है। पुलिस का दावा है कि किसी युवक को सबसे पहले केतन अग्रवाल की हत्या का पूरा प्लान बताया गया। इतना ही नहीं हत्या से पहले उसे आरोपियों ने अपने साथ लोहागढ़ किले चलने का न्योता भी दिया। हालांकि वो वहां नहीं गया लेकिन अब उसकी भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल पुणे के हाई प्रोफाइल केतन अग्रवाल केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जिस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा अब उसके तार महाराष्ट्र के बीड़ जिले तक पहुंच गए हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल ने हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले अपने एक बेहद करीबी दोस्त से इस पूरे प्लान पर चर्चा की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीड का रहने वाला यह युवक चेतन चौधरी का सहपाठी रहा है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
जांच में पता चला कि मई के आखिरी सप्ताह में चेतन और सिया ने इसी युवक से संपर्क किया था। इसी मुलाकात के दौरान दोनों ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल की की अपनी पूरी योजना उसके सामने रखी और इस पर लंबी बातचीत भी की। यहीं से इस केस में एक नया सवाल खड़ा हो जाता है। अगर इस युवक को पहले से हत्या की साजिश की जानकारी थी तो आखिर उसने किसी को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? जांच में यह भी पता चला कि चेतन और सिया ने इस युवक को 18 जून को लोहागढ़ किले पर अपने साथ चलने के लिए कहा था।
पुलिस का मानना है कि यह वही दिन था जब दोनों अपनी योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इस युवक ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक जब उसे की योजना के बारे में बताया गया तब उसने चेतन और सिया दोनों को ऐसा कदम ना उठाने की सलाह भी दी थी। लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि केतन अग्रवाल की हत्या के बाद चेतन चौधरी ने सिर्फ अपनी मंगेतर सिया गोयल से ही नहीं बल्कि इसी सहपाठी से भी दोबारा मुलाकात की थी। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि के बाद इन दोनों के बीच आखिर क्या बातचीत हुई थी? क्या चेतन ने उसे पूरी घटना बताई थी? क्या इस युवक ने कोई सलाह दी थी या फिर वह सिर्फ एक नोवेल मुलाकात थी? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस अब इस युवक के हर डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर खंगाले जा रहे हैं। WhatsApp चैट्स की जांच हो रही है। लोकेशन हिस्ट्री देखी जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या से पहले और हत्या के बाद उसकी गतिविधियां क्या थी। इस पूरे खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह बन गया कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से पता था कि एक हत्या होने वाली है तो उसने वक्त रहते पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? क्या वो डर गया था? क्या उसे लगा कि चेतन और सिया मजाक कर रहे हैं या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब अभी जांच का हिस्सा हैं और पुलिस हर पहलू को ध्यान से खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो इस युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल तीन अहम बिंदुओं पर फोकस कर रही है। पहला चेतन और सिया ने उसे मर्डर प्लान के बारे में आखिर क्या-क्या बताया था। दूसरा क्या इस युवक ने साजिश की जानकारी किसी तीसरे व्यक्ति को भी दी थी या नहीं? और तीसरा आखिर चेतन और सिया ने अपने इस खतरनाक प्लान में इसी युवक को शामिल करने की कोशिश क्यों की? इन सवालों के जवाब इस केस की जांच में काफी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि अगर पुलिस को यहां से कोई नई कड़ी मिलती है तो पूरे मामले की दिशा बदल सकती है। हालांकि एक बात साफ कर दी गई है कि फिलहाल इस युवक को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया। पुलिस उससे पूछताछ जरूर कर रही है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसकी भूमिका की हर एंगल से जांच की जा रही है और पूछताछ से जो भी सबूत सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी। यानी फिलहाल यह युवक जांच का अहम हिस्सा जरूर है लेकिन आरोपी नहीं। अब सबकी नजर पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच पर है। क्योंकि आने वाले दिनों में इन्हीं सवाल जवाबों से यह क्लियर हो सकता है कि क्या यह युवक सिर्फ एक ऐसा शख्स था जिसे पहले से मर्डर प्लान की जानकारी थी या फिर इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में उसकी भूमिका इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। फिलहाल जांच जारी है और हर नए खुलासे के साथ केतन अग्रवाल मर्डर केस पहले से ज्यादा उलझता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच से अगला बड़ा खुलासा क्या होता है और क्या इस केस में किसी नए नाम की एंट्री होती है या नहीं।