केतन अग्रवाल के आरोपी सिया गोयल की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। तस्वीर को लेकर कहा गया कि पुलिस की मौजूदगी में सिया ने कैमरे की तरफ मिडिल फिंगर दिखा दी।
फोटो वायरल हुई, बहस छिड़ी और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें आई।अब इस पूरे मामले पर सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल सामने आए हैं और उन्होंने उस तस्वीर का सच बताया है।
उस मिडिल फिंगर का सच बताया है। प्रवीण गोयल का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है वह सही नहीं है। उनके मुताबिक जिस दिन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सिया को घर लेकर आई थी, उसी दौरान उसकी दो उंगलियां कार के दरवाजे में फंस गई थी। उन्होंने कहा कि हादसे में उंगलियों में सूजन आ गई थी और नाखून भी नीले पड़ गए थे।
ऐसे में हाथ की जो तस्वीर कैमरे में कैद हुई उसे गलत तरीके से पेश किया गया है। शिया के पिता ने कहा है कि बिना पूरी जानकारी के तस्वीर को जिस तरीके से पेश किया गया वो ठीक नहीं है। प्रवीण गोयल ने कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर भरोसा नहीं तो उस समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ले सकता है। उनके मुताबिक पूरी घटना पुलिस के मौजूदगी में हुई थी।
हाल ही में केतन अग्रवाल के मामले में सिया गोयल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन्हीं में से एक वीडियो को लेकर कहा गया कि वह मीडिया की ओर मिडिल फिंगर दिखा रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर चर्चा है। साथ ही केतन अग्रवाल केस में पहले पुलिस ने कहा था कि दोनों आरोपी डेढ़ महीने से प्रैक्टिस कर रहे थे। फिर जांच में कोर्ट वर्ड्स की बात सामने आई।
अब एक चैट वायरल हो रही है जिसमें लिखा गया है वैसे भी शादी तो होने वाली नहीं है। बस इसी एक लाइन ने केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ ला दिया है। हालांकि पुलिस इस चैट को लेकर जांच कर रही है। गुरुवार को वड़गांव सत्र न्यायालय ने इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को तीसरी बार पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत की सुनवाई खत्म होने के बाद Snapchaat की चैट वायरल होने लगी है। यह बातचीत 25 मई की है। चैट में सिया अपनी एक सहेली को शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड मांगती है।
लेकिन इसके बाद किया गया मैसेज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। उसमें था वैसे भी शादी नहीं होने वाली है। फिर तुम भी अपना आधार कार्ड भेज दो। यही एक लाइन अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पैदा कर रही है। क्या उस वक्त तक सब कुछ तय हो चुका था या फिर यह किसी और संदर्भ में की गई बात थी? इन सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। इससे पहले पुलिस बता चुकी है कि इस मामले में पुलिस पहले दावा कर चुकी है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी कथित तौर पर करीब डेढ़ महीने से पहले ही वारदात की तैयारी कर रहे थे।
कोडवर्ड्स का इस्तेमाल किया गया। ऐसी भाषा लिखी गई जो समझ में नहीं आए। अब जांच एजेंसियां दोनों के मोबाइल, चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। वायरल चैट आने के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। सबसे पहला सवाल क्या यह चैट असली है? अगर असली है तो इसमें किस तरीके की छेड़छाड़ हुई है? शादी की बुकिंग के आधार कार्ड मांगने की क्यों जरूरत पड़ी? और सबसे बड़ा सवाल शादी तो होने वाली नहीं है। यह बात अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।