हम सभी के जीवन में सबसे इंपॉर्टेंट काम होता है हर रोज फोन को चार्ज करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन को चार्ज करते समय अगर आप कुछ गलतियां कर रहे हैं तो इसकी वजह से आपके फोन की जो बैटरी लाइफ है उस पर इसका असर पड़ सकता है और आपके फोन की बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है। तो बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अपने फोन को 100% चार्ज करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि अब बैटरी फुल चार्ज हो गई है और कई घंटे तक इसका इस्तेमाल वो कर सकते हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप अपना फोन हर दिन 100% चार्ज कर रहे हैं तो आप लगातार वो गलती कर रहे हैं जिसकी वजह से आपके स्मार्टफोन की बैटरी दिन-बदिन खराब होती चली जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि फोन को 100% चार्ज करना तो एक अच्छी बात है। इसमें क्या गलत हो सकता है? तो देखिए कई जो टेक एक्सपर्ट्स हैं उनकी तरफ से कहा गया है कि फोन को 100% चार्ज करने की वजह से आपकी बैटरी पर इसका असर पड़ता है। आजकल स्मार्टफोन में लिथियम आयन की बैटरी होती है और अगर आप इसे 100% चार्ज करते हैं तो धीरे-धीरे बैटरी की जो शेलफ लाइफ है वो खराब होती चली जाती है। अब सवाल है कि अगर आप 100%
यानी कि 100% अपने फोन को चार्ज ना करें तो फिर क्या करें? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना है? देखिए फोन को 100% चार्ज करना ठीक है या नहीं है सबसे पहले इसके नुकसान समझिए। अगर आप अपने फोन को 100% चार्ज करते हैं तो सबसे पहला नुकसान जो आपका होता है वो यह है कि आपके फोन की बैटरी डैमेज होती है। फोन को 100% जब आप चार्ज करते हैं तो 100% चार्ज होने के दौरान आपका फोन ज्यादा देर तक चार्जिंग पर लगा होता है जिसकी वजह से फोन ओवर हीट होता है और अगर फोन ज्यादा हीट होगा, ज्यादा ओवर हीट होगा तो फिर इसका नुकसान भी फोन के फंक्शनंस पर देखने के लिए मिलता है।
इसके अलावा बैटरी लाइफ भी आपके फोन की कम होती है। इसलिए आपको फोन को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए। तो यह वो तमाम नुकसान हैं जो आपको होते हैं। अब एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि आपको अपने फोन को 80 से 90% तक ही चार्ज करना चाहिए। यानी कि 100% चार्ज ना करें। आप 90% कर सकते हैं, 80% कर सकते हैं। यह ज्यादा सेफर ऑप्शन होता है एज कंपेयर टू 100% अगर आप अपने फोन को चार्ज करें। अब अगर आप 80 से 90% के बीच में फोन को चार्ज करते हैं तो क्या फायदे होते हैं? देखिए बैटरी हेल्थ जो है वो आपके फोन की बेटर होती है।
अगर आप 80 से 90% तक अपने फोन को चार्ज कर रहे हैं। इसके अलावा हीटिंग फोन की कम होती है क्योंकि कम ड्यूरेशन के लिए आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं। इसके अलावा फोन लंबा चलता है। जब आप 90% या 80% तक अपने फोन को चार्ज करते हैं तो आप लंबे समय तक उसका इस्तेमाल करते हैं। यानी कि एक ऑप्टिमाइज्ड मोड में आप अपने फोन की बैटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आगे से जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाएं तो यह वाला रूल आप जरूर ध्यान रखें कि आपको फोन को 100% नहीं बल्कि 80 से 90% के बीच में ही चार्ज करना है और जो आइडियल है वो 80% है जो आपको चार्ज करना चाहिए। बहुत सारे लोग आप में से ऐसे भी होंगे जो फोन को तभी चार्ज पर लगाते हैं जब आपके फोन की बैटरी दो 3% 5% या 10% पर होती है या फिर फोन पूरी तरीके से पावर ऑफ हो जाता है।
इस गलती की वजह से भी आपके फोन की बैटरी लाइफ पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। आपको जो रूल फॉलो करना चाहिए वो यह है कि 80 90% ही अपने फोन को चार्ज करें और अपने फोन को डेड ना होने दें। 80 90% तक अगर फोन को चार्ज करते हैं तो फिर आपको यहां पर बहुत सारे फायदे होते हैं। बैटरी लाइफ बढ़ती है, हीटिंग कम होती है, परफॉर्मेंस फोन की बेहतर होती है और सुरक्षा भी आपके फोन की बनी रहती है। लेकिन आपको 80 और 20 का रूल भी ध्यान रखना है। यानी कि फोन को जब भी आप चार्ज पर लगाएं तो फोन में कम से कम 20% बैटरी होनी चाहिए।
20% से कम अगर आप बैटरी के परसेंटेज पर फोन को चार्ज पर लगा रहे हैं तो इससे भी आपकी जो बैटरी लाइफ है फोन की उस पर इंपैक्ट पड़ता है और धीरे-धीरे उसकी फंक्शनिंग पर भी इसका असर देखने के लिए मिलता है। तो जब भी आप फोन को चार्ज पर लगाएंगे तो आपको 80-20 का जो रूल है वो ध्यान रखना है। यानी कि 20% से पहले आपको फोन को चार्ज पर लगाना है और सिर्फ 80% तक आपको चार्ज करना है। तो ये दो रूल्स जो है वो आपको ध्यान रखने हैं। 100% फोन को चार्ज मत करिए। 80 20 का रेश्यो याद रखिए। 20% से कम अगर फोन की बैटरी होती है तो यह आपकी बैटरी लाइफ पर असर डालेगा और अगर आप उससे पहले ही फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो यह एक आइडियल सिचुएशन होती है जहां पर आपके फोन की बैटरी परफॉर्मेंस और ज्यादा एनहांस होती है। कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या रात भर फोन चार्ज पर छोड़ना सही होता है? बहुत सारे लोग होंगे आप में से जो दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं। रात में जब घर पहुंचते हैं तो सोचते हैं कि फोन को चार्ज पर लगा देता हूं और सुबह तक फोन की बैटरी बिल्कुल फुल चार्ज हो जाएगी और फिर दिन भर उसका बहुत ही इज़ली हम इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन यह भी एक बड़ी गलती है। एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि आपको फोन को रात भर के लिए चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। इससे क्या नुकसान होते हैं? आपके फोन की बैटरी खराब होती है। इसके अलावा फोन गर्म होता है क्योंकि वो रात भर यानी कि 89 घंटे की अगर आप नींद ले रहे हैं तो 8 9 घंटे तक लगातार फोन चार्जिंग पर लगा हुआ होता है। इसके अलावा ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ जाता है। कई लोग फोन को अपने पास ही चार्ज पर लगाकर सोते हैं। तो अगर उसमें किसी तरीके की ओवर हीटिंग के बाद ब्लास्ट होता है तो उससे आपकी जान पर भी खतरा बन सकता है। इसलिए फोन को रात में चार्ज पर मत लगाइए। इसके अलावा बैटरी लाइफ भी आपकी घटती चली जाती है क्योंकि आप फोन को ओवरचार्ज कर रहे हैं। आप इस बात को इस तरीके से समझ सकते हैं कि एक डब्बा है जिसमें कि 50 बॉल्स आती हैं।
लेकिन 50 बॉल्स से ज्यादा बॉल्स भरने की कोशिश अगर आप करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वो जो डिब्बा है या जो भी कार्टून है वो फटना शुरू हो जाएगा। अगर आप उसमें ओवर सामान भरते हैं। उसी तरीके से बैटरी है। जितनी उसकी क्षमता है उससे ज्यादा अगर आप उसे चार्ज करेंगे तो जाहिर तौर पे उसके कुछ इंपैक्ट होंगे। सही तरीका क्या है यह मैं आपको बताती हूं। फोन को आपको 80-20 पर ही चार्ज करना है। 20% से कम पर नहीं करना है और 80% से ज्यादा पर नहीं करना है। इस रूल को ध्यान रखिए। और अगर आप भी रात भर फोन को चार्ज पर लगाकर सोचते हैं तो आप अपनी यह आदत आज ही बदल लीजिए क्योंकि रात भर फोन को चार्ज पर लगाकर सोना आपकी जान पर भी खतरा पैदा कर सकता है और साथ ही आपके फोन की बैटरी पर तो इसका असर होगा ही। अब देखिए बहुत सारे लोग हैं जो फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए या फिर अगर चार्जर खो गया तो फिर वो मार्केट से एक लोकल चार्जर खरीद लेते हैं और उसका इस्तेमाल वो करते हैं। उनको लगता है कि उनका फोन तो चार्ज हो ही रहा है।
इससे कोई खतरा नहीं है। लेकिन इससे भी आपके फोन की बैटरी लाइफ पर एक बड़ा असर पड़ता है। एक-एक करके आपको बताती हूं। देखिए ओरिजिनल चार्जर जो होता है जो कि कंपनी की तरफ से आपको मिलता है। यह ज्यादा सुरक्षित होता है। इसलिए आपको अपने फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। इसके अलावा बैटरी लाइफ ज्यादा होती है अगर आप अपने फोन के ओरिजिनल चार्जर से ही अपने फोन को चार्ज करते हैं। इसके अलावा सही वोल्टेज भी मिलता है। आपने देखा होगा कि जो भी आपके फोन की चार्जिंग है वाला पॉइंट है वहां पर जब भी आप चार्ज पर लगाते हैं तो वहां किसी तरह का कोई फौल्ट नहीं होता है क्योंकि जितना वोल्टेज चाहिए होता है उतना ही वोल्टेज चार्जर आपका लेता है। तो ये ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी आपका चार्जर है उस पर एक सर्टिफाइड और एक डिटरमाइंड वोल्टेज ऑलरेडी डिसाइड किया रहता है। आप अपने चार्जर पर जाकर इसे चेक भी कर सकते हैं।
वहां पे वोल्ट में आपको यह दिख जाएगा कि आपका जो चार्जर है वो कितने वोल्ट का है। तो यह एक सही पैमाना होता है अगर आप ओरिजिनल चार्जर से अपने फोन को चार्ज करते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक ओरिजिनल चार्जर फायदेमंद होता है क्योंकि लगातार आपकी जो बैटरी लाइफ है वो एनहांस होती रहती है। लेकिन अगर आप लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो देखिए क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आपका फोन ओवर हीट हो सकता है क्योंकि आप अदर फोन के या किसी थर्ड पार्टी कंपनी के चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो ओवर हीट हो सकता है फोन। जल्दी बैटरी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
अगर फोन की बैटरी जो है उसकी लाइफ को आप बढ़ाना चाहते हैं। उसकी शेलफ लाइफ को एनहांस करना चाहते हैं तो बैटरी जल्दी खराब होगी। अगर लोकल चार्जेस से आप चार्ज करेंगे। वोल्टेज अस्थिर हो सकता है जिससे कि शॉर्ट सर्किट या फिर किसी तरीके के ब्लास्ट की संभावना भी बढ़ जाती है और शॉर्ट सर्किट का रिस्क भी बहुत ज्यादा होता है अगर आप ओरिजिनल की जगह लोकल चार्जर का इस्तेमाल कर रहे हैं अपने फोन को चार्ज करने के लिए। बहुत सारे लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या 0% तक अगर उनका फोन डिस्चार्ज हो जाता है तो क्या यह नुकसानदायक हो सकता है? तो देखिए बैटरी लाइफ लगातार घटती चली जाती है। अगर आप 0% या इससे एक दो% ज्यादा 2% 4% पे फोन को चार्ज करते हैं तो बैटरी लाइफ घटती है। परफॉर्मेंस धीमी पड़ती चली जाती है फोन की क्योंकि बैटरी उतनी एफिशिएंटली काम नहीं करती है। ओवर हीटिंग का खतरा भी आपके फोन पर बढ़ जाता है। अगर आप 0% से फोन को चार्ज करना शुरू करते हैं। इसके अलावा चार्जिंग में ज्यादा समय भी लगता है क्योंकि फोन एक तरीके से रिबूट मोड में चला जाता है जब आप बिल्कुल डेड फोन को चार्ज करते हैं। तो यह सारे नुकसान है।
जब भी आप फोन को चार्जिंग पर लगाएं तो इसका इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग यह गलती करते हैं जिसकी वजह से बहुत सारी घटनाएं भी सामने आती हैं। तो आपको क्या करना है? जब भी आप फोन को चार्ज पर लगाएं तो इसका इस्तेमाल ना करें। फोन इससे गर्म हो सकता है। बैटरी पर बुरा असर पड़ सकता है। परफॉर्मेंस आपके फोन की बैटरी की कम हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक खतरा या इलेक्ट्रिकल खतरा जो है वो बढ़ सकता है। जिसमें शॉर्ट सर्किट वगैरह हो सकता है और बैटरी की लाइफ तो घटती ही घटती है। तो इन बातों को आपको ध्यान रखना है। जब भी आप फोन को चार्ज पर लगाएं तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। गेम ना खेलें, एडिटिंग ना करें। सोशल मीडिया एप्स को स्क्रॉल ना करें। ये सारी गलतियां ना करें।
एक बार फोन को चार्ज होने दें और उसके बाद ही आप अपने फोन का इस्तेमाल करें।