Cli

चेतन चौधरी से पुणे पुलिस की पूछताछ से खुले सिया गोयल के कई राज..

Uncategorized

पुणे पुलिस केतन अग्रवाल ह!त्याकां!ड की गहराई से जांच कर रही है. इस सनसनीखेज मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस ने चेतन चौधरी से पूछताछ शुरू की. मीडियां रिपोर्ट के अनुसार, चेतन चौधरी से लंबी और गहन पूछताछ की गई है, जिसके दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. सूत्रों की माने तो, पूछताछ के दौरान चेतन चौधरी ने सिया गोयल से जुड़े कई रहस्य उजागर किए हैं. इन खुलासों को केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम माना जा रहा है.

[] पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने जहां एक तरफ महाराष्ट्र पुलिस को जांच में व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ इसका कनेक्शन अब राजस्थान के जोधपुर से भी जुड़ गया है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का पैतृक गांव जोधपुर के पास पिलासनी है। पिता की पुणे में किराना परचून की एक दुकान है। उनकी शॉप के सामने ही सिया के पिता का प्रॉपर्टी बिजनेस का ऑफिस है। चेतन सिया के कॉलेज में पढ़ता था। सिया पिता के ऑफिस आती जाती रहती थी और इसी दौरान वो चेतन के संपर्क में आई। नमस्कार, मैं हूं आकांक्षा और आप देख रहे हैं न्यूज़ 18 का डिजिटल प्लेटफार्म। पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस में रोज नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और अब नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया है कि केतन के सिर पर गंभीर चोट थी। खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ पैरों पर भी कई जगह चोट के निशान थे।

अन्य लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी। सुनील ने कहा कि शव को जंगल के रास्ते बाहर लाया गया। पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे इस पूरी घटना की सूचना मिली थी। बचाव अभियान दोपहर 12:30 बजे चलाया गया और करीब 1:30 बजे शव एंबुलेंस में पहुंचाया गया था। इधर पुलिस ने शुक्रवार को 10 घंटे तक सिया के भाई साहिल गोयल से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक साहिल चेतन चौधरी को जानता है। उसने बताया कि चेतन और सिया की दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। सिया के माता-पिता से भी पूछताछ की गई। केतन के पिता विशाल अग्रवाल के मुताबिक घटना वाले दिन ही परिवार को सिया गोयल पर शक हो गया था। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने जब कहा कि केतन अभी जिंदा है उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए तब सिया के हावभाव बदल गए थे। इसके बाद सिया ने परिवार के सवालों का जवाब भी ठीक तरीके से नहीं दिया। दरअसल सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे

। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। सिया पर बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मंगेतर की हत्या का आरोप है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक केतन और केतन के इस मर्डर को लेकर के आज सिया को और चेतन चौधरी को ग्राउंड जीरो पर लेकर जाया गया था। जहां पर उनसे पूरा क्राइम सीन रिकक्रिएट कराया गया। केतन की बहन ने सिया से पूछा था कि वह कहां बैठी थी? केतन कैसा गिरा और किले के उस किनारे तक कैसे पहुंचा? सिया ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था। उसका रोना भी परिवार को बनावटी लगा था। अगले अगले दिन भी जब वह उनके घर आई तब भी परिवार ने पूछा कि केतन का कौन सा पैर फिसला था लेकिन वह चुप रही। सवाल जवाब के दौरान शादी तय कराने वाली जो बुआ थी उसने सिया को कहा कि तू यहां से चल दे और यह कह करके वह वहां से ले गई। इसके बाद परिवार का शक और गहरा हो गया। विशाल अग्रवाल ने बताया कि उसी शाम परिवार ने बैठक कर पूरी घटना पर चर्चा की। उनकी बेटी ने कहा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है। परिवार ने पूरी घटना को जोड़कर देखा। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखा कि लौटते समय सिया रो भी नहीं रही थी। शक बढ़ने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। केतन को सिया के अफेयर की जानकारी नहीं थी।

हालांकि उसे कई बार सिया का फोन लगातार बिजी मिलता था और इस पर उनको शक भी हुआ था। उसने परिवार से पूछा भी था कि क्या सिया के बारे में पूरी जानकारी ली गई है और परिवार ने उसे भरोसा दिलाया कि रिश्तेदारों ने पूरी पड़ताल की है। इसके बाद दोबारा इस मामले में बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर सिया के अफेयर की जानकारी उनको होती तो यह रिश्ता कभी भी तय नहीं होता। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और बाद में अपने मोबाइल की चैट हिस्ट्री भी डिलीट कर दी थी। दोनों ने रिसाइकल बिन भी खाली कर दिया था। डाटा रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस ने सिया के कॉल रिकॉर्ड खिंगाले।

इसमें एक मोबाइल नंबर पर जनवरी से केतन की हत्या वाले दिन सुबह 7:00 बजे तक सिया ने 2004 कॉल में करीब 338 घंटे बातचीत की थी। यानी कि दोनों रोज करीब 11 कॉल्स में 2 घंटे बात करते थे। यह नंबर पुणे के ही एक और व्यापारी परिवार के लड़के चेतन चौधरी का था। चेतन का घर पुणे के उसी इलाके में था जहां सिया के पिता का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सिया ने बताया कि उसे केतन का विग लगाना और हकलाना पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। हालांकि केतन के पिता के मुताबिक शादी तय होने से पहले ही सिया और उसके परिवार को केतन के विग के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई थी। अब यह भी मामला सामने आ रहा है कि सिया और चेतन से जो पूछताछ की जा रही है, उसमें दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि सिया के कहने पर चेतन ने मर्डर किया है और चेतन के कहने पर सिया ने इस पूरे साजिश को अंजाम दिया। आपको क्या लगता है जांच कहां तक पहुंचेगी और कब तक केतन अग्रवाल के परिवार को इंसाफ मिलेगा? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *