एक ऐसी अभिनेत्री से जिन्होंने जिनको आपने बहुत सारी फिल्मों में देखा होगा। लेकिन अभी जिस फिल्म में वो आ रही हैं वो फिल्म बहुत सारे कलाकारों से भरी हुई है और उन कलाकारों के बीच एक कलाकार हैं अक्षरा सिंह भी जो फिल्म का नाम है वेलकम टू जंगल और आज इन्होंने हमें अपने घर पे वेलकम किया है।
बहुत-बहुत शुक्रिया बात करने के लिए फिल्म के बारे में और अपने बारे में। तो पहला सवाल तो मैं आपसे यही पूछूंगा कि आपको लगता है कि आपके करियर का यह एक टर्न है जहां वेलकम टू जंगल में अक्षय कुमार के साथ गाना करती हैं घिस घिस। नो डाउट अबाउट इट। सबसे पहले मैं सभी लोगों को प्रणाम करती हूं।
आपको भी प्रणाम है। थैंक यू वेरी मच फॉर कमिंग। एंड इसमें कहीं से कोई दो राय नहीं है कि मेरे लिए मेरे करियर का मेरे आई मीन अब तक के सफर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है। आई मीन इट्स अ वेरी बिग अपॉर्चुनिटी। जी आपने बताया था मैं भी फिर भी आपसे दोबारा पूछ लेता हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपने कहा आपको वाशरूम जाना पड़ा चार बार पांच बार। लेकिन वो फोन आने से आने के बाद की बात थी।
लेकिन उससे पहले भी एक प्रोसेस रही होगी आप तक पहुंचने की। वो क्या थी? अ उससे पहले का प्रोसेस जो था वो कॉल आया मुझे गणेश आचार्य सर का और अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से कि ऐसे-से गाना है और वेलकम टू द जंगल का गाना है और वो भी अक्षय सर के साथ आपको स्क्रीन शेयर करना है। तो आई वास लाइक मतलब पहले तो एज एन आर्टिस्ट मुझे लगा कि यार ओके एक चीज पूछूंगा आपने क्लियर करने की कोशिश की अक्षय कुमार अक्षय खन्ना अक्षय ओबेरॉय नहीं मैंने बिल्कुल क्लियर करने की जरूरत ही नहीं समझी बिकॉज़ उन्होंने अक्षय कुमार ही बोला था और एज एन आर्टिस्ट मैंने बोला ओके यह तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है मैं थोड़ा काम कोशिश कर रही थी कि काम रहूं लेकिन लेकिन द चाइल्ड इन मी मुझे कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा था ओ माय गॉड ये क्या हो गया है एंड उसके वही मैंने यू नो थोड़ा सा ह्यूमिलिटीकी जाने के तौर पे मैंने उस चीज को ट्रेलर लॉन्च पे अपनी बात रखने की कोशिश की बट यस पांच बार वाशरूम जरूर गई मैं बिकॉज़ वो बच्चा जो अंदर था।
जिन्होंने जिसने बचपन से अक्षय सर को टीवी पर देखा था उनकी फिल्मों को देखकर कभी ताली ताली बजाया करती थी मैं एंड उनके साथ सडन ये स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला ये मेरे लिए तो बहुत बड़ी बात है। देखिए क्या होता है जब आप बड़े हो रहे होते हैं ना तो जो भी स्टार को आप देखते हैं उनकी फिल्मों के कुछ सीन या उनके कुछ इमेजेस आपके दिमाग में रह जाती हैं। आपने अक्षय के बारे में इतनी बात की तो मैं आपसे पूछूंगा अक्षय की कौन सा इमेज आपके दिमाग में अटक गया या कौन सी फिल्म? अ उनकी इमेज व्हाइल वर्किंग या फिल्म के अंदर भी एक इमेज होती है ना कहीं आप खिलाड़ी होते हो कहीं आप रॉ ह्यूमिलिटी कौन सी फिल्म है अ कौन सी फिल्म नहीं है सर एंड आई जिससे सबसे ज्यादा आप इंस्पायर हुई हो या आप जिस सबसे बड़ी फैन हो गई हो देखने के बाद ये बहुत मुश्किल है मेरे लिए बताना बिकॉज़ हर फिल्म में उनका अलग-अलग किरदार अलग-अलग तरीके से मुझे प्रभावित करता रहा है।
सो मतलब मैं चुन नहीं पाऊंगी कोई एक चलिए गाना बता दीजिए। अरे ना हम अमिताभ ना दिलीप कुमार ना किसी हीरो के बच्चे। हम हैं सीधे-साधे अक्षय, अक्षय। अब तो मैं यह अपने लिए भी गा सकती हूं क्योंकि मैं बहुत रिलेट कर रही हूं। [हंसी] मैं अपने लिए भी यही सेम गाना गा सकती हूं क्योंकि अक्षय अक्षरा वाओ ये तो सोचा ही नहीं था।
हैशटग भी किसी ने मुझे डीएम किया था Instagram पे अक्षयरा। सो आई मीन ग्रेट। बट मुझे ये बताइए कि सब आपसे पूछ रहे हैं आपने अक्षय के साथ काम किया। कैसा लगा ये? मुझे आप मैं आपको फ्लैशबैक में लेके जाना चाहता हूं। सेट का वो दिन जब आप दोनों पहली बार मिले सेट पे हम आपके अंदर जो भावनाएं उस वक्त चल रही थी और जो पहला आइस ब्रेक या मीटिंग और जो उस मीटिंग में पहली लाइन या पहली बातचीत क्या हुई? मैं सेट पे जब थी अभी भी सोच के मैं नर्वस हो जाती हूं।
जब मैं सेट पे गई मैं बहुत नर्वस ओवर एक्साइटेड मतलब कंप्लीट अलग-अलग तरीके की फीलिंग चल रही कभी पेट में दर्द, कभी सीने में दर्द। सो वो नर्वसनेस में होता है। एंड मुझे लग रहा था मैं कहीं यू नो इतने बड़े आर्टिस्ट के साथ जब आप काम करते हो, उनके एक्सपीरियंस को देखते हो तो ऑटोमेटिकली आपके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और आप बहुत रिस्पांसिबल हो जाते हो। तो मुझे ऐसा लग रहा था कहीं छोटी सी भी चूक ना हो जाए मुझसे। तो मैं सेट पे सर का इंतजार कर रही थी। मेरा शॉट लगा। सबसे पहला शॉट मेरा ही लगा। इसका मतलब आप अक्षय से पहले पहुंच गई थी क्योंकि अक्षय टाइम पे आने के लिए जाने जाते हैं। नहीं सर तो मुझसे आधे घंटे पहले पहुंचे हुए थे सेट पे। बट उनको बुखार था 103 बुखार था।
दैट्स व्हाई ही वाज रेस्टिंग इन वैनिटी एंड मैं सेट पे गई। गणेश सर मेरे लिए तो गणेश सर के साथ पहले मुलाकात हुई है हमारी एक शो में। बट अ उनकी कोरियोग्राफी पर परफॉर्म करना वो मेरे लिए और बड़ा चैलेंज टाइप था। तो लकीली सर सर बहुत काइंड थे और सर कैमरे पे थे और उन्होंने बोला अक्षरा ये वाला स्टेप करना है। सो मीठा की आई के इस पे जो स्टेप आ रहा है उसका क्लोज अप सर पहले काट रहे थे। सो मैं जैसे-जैसे सर बता रहे थे मैं कर रही थी और फिर सडन कोई सर बता रहे थे मतलब गणेश गणेश सर एंड वहां पे उनकी असिस्टेंट आई और वो मुझे करेक्ट करने की कोशिश कर रही थी सर बहुत ही कॉन्फिडेंट होके उन्होंने यू नो जब आप बड़े कलाकारों के साथ काम करते हो तो आपको एक-एक चीज आपके लिए मेमोरी हो जाती है तो शायद वो कहीं ना कहीं मेरे ज़हन में बैठी हुई है इसलिए मैं ये शेयर करना चाह रही हूं एक्सपीरियंस मैंने खुद पूछा आपसे जी तो उनके के असिस्टेंट ने मुझे करेक्ट करने की कोशिश की।
तब सर ने बोला कि प्लीज मत बता उसको। वो कर लेगी। वो कर लेगी वो कॉन्फिडेंस जो सर ने दिया ये बोला वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। अभी तक अक्षय नहीं आए थे सेट में। नहीं आए थे तब तक नहीं आए थे। और मैंने एक एक्सप्रेशन दिया एंड ही वाज़ लाइक सुपर्ब। और मेरी जो एनर्जी थी और जो यू नो कॉन्फिडेंस था वह दुगना हो गया। एंड उसके बाद पता चला अब सर आने वाले हैं। सर आने वाले हैं। एंड फिर मैं अब कभी गेट को देखूं कभी सोचूं ओ माय गॉड कैसे करूंगी? कैसे करूंगी? तब तक स्टेप्स वगैरह सब रियर्स कर लिया था मैंने। सर आए? लगा ही नहीं सर आए। हाय हाउ आर यू? मैंने बोला आई एम गुड सर। हाउ आर यू? नमस्ते। ही वास लाइक मैं मैं तो मतलब अ मतलबकि मुझसे बहुत बड़े हैं तो हमारे यहां की जो सभ्यता संस्कृति है वो ऑटोमेटिकली [नाक से की जाने वाली आवाज़] अंदर से आ रहा था कि मैं पैर छू लूं उनके जाके और मैं गई उन्होंने बोला हम नो नॉट एट ऑल फिर शेक किया उन्होंने और बहुत प्यार से मिले मुझसे और मुझे बहुत कंफर्टेबल कर दिया दो ही मिनट के अंदर मुझे लगा नहीं कि मैं इतने बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रही हूं। उन्होंने आपका क्या काम कुछ देखा था पहले? नहीं देखा होगा कुछ आपके साथ शेयर किया नहीं कुछ शेयर नहीं किया उन्होंने और आपने उनको क्या पहली बार मिल रहे होंगे वो और कभी देखा भी नहीं होगा।
आई थिंक गणेश सर ने कभी बताया होगा कि अक्षरा है या आई डोंट नो नहीं देखा तो होगा नजर रहती है सबकी नजर रहती है कौन क्या कर रहा है लेकिन सेट पे परेश रावल भी थे जैकलीन थे उनके साथ बताइए उनके साथ क्या एक्सपीरियंस है राजपाल भी थे। मैं जब एक दो शॉट दे चुकी थी सर के साथ तभी उनका ना वो कॉमेडी वाला पार्ट चल रहा था कि जहां जैकलन मैम बोलती हैं कि ओ भोजपुरी इज बेटर देन हॉलीवुड।
तो वो जब लाइन उनकी चल रही होती है मैं शॉट दे के वही क्लोज अप दे के तभी वो लोग ऑब्जर्व कर रहे थे मुझे शायद। एक एडी को उन्होंने भेजा और वहां से ही वो मुझे देख रही थी। वो एडी आके मुझे बोली कि मैम बहुत प्रज़ कर रही है। मैंने बोला क्या? फिर मैं पलट के उनकी तरफ देखी। उन्होंने बोला ओ शी इज़ सो ब्यूटीफुल। ऐसे करके इशारा किया एंड आई वास लाइक वाओ आई मीन बीइंग अ हीरोइन कोई दूसरे किसी को या कोई अपकमिंग यू नो कलाकार को प्रज़ करता है। बहुत बड़ी बात है। राइट राइट। और परेश जी एवरीबडी वास लाइक दैट परेश सर से मेरी पहले भी मुलाकात है और मैंने उनसे एक टिप्स भी लिया था मुझे याद है एक्टिंग टिप्स क्या कि मैंने बोला सर एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी होता है?
तो उन्होंने बोला कि रोज रात में सोते हुए पूरे दिन की दिनचर्या को याद करो। सुबह से उठकर जो रात तक करते हो आप सोने से पहले वो सब याद करो दैट विल हेल्प। ओके? तो वो एक मेमोरी मेरे जेहन में थी और राजपाल सर या जितने भी लोग थे जॉनी सर तो सब बहुत काइंड थे टुवर्ड्स मी और सबसे मिलके बहुत अच्छा लगा। कितने दिन शूट चला? कितने दिन में खत्म हो गया था गाना? एक दिन में। एक दिन। एक दिन में। तो आपको लगा होगा यार ये तो बड़ी जल्दी खत्म हो गया। नहीं बड़ी जल्दी हां ऑफ कोर्स वो जो प्रेजेंस था सबका वो मैं मिस करने लगी बिकॉज़ बहुत ही हैप्पी मोमेंट था अहमद सर भी थे सेट पे तो सब मतलब मेरे शॉट के बाद हमेशा सब बहुत यू नो मुझे बहुत कॉन्फिडेंस दे रहे थे कॉन्फिडेंस दे रहे थे तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा था और वही मैं मिस कर रही थी ओके भोजपुरी इज बेटर देन हॉलीवुडये लाइन कलेक्शन ने बताया कि उन्होंने ही दी थी। क्या उन्होंने ही दी थी और मैं तो मतलब उस टाइम नहीं थी सेट पे।
मैं साइड में बैठी हुई थी। पर सर की मैंने बताई कि ह्यूमिलिटी बहुत ही ऐसे है। मतलब कब क्या वो बोलेंगे और सब हंस पड़ेंगे। इंप्रोवाइस बहुत अच्छा करते हैं। तो [हंसी] उन्होंने ही सेट के दौरान ही जब डायलॉग्स चल रहा था तब उन्होंने वो डायलॉग दिया था। वो रख लिया गया फिल्म में। ओके। वही सबसे ज्यादा वायरल भी हुआ। राइट? वायरल वो भी हो रहा है। और भी बहुत सारी चीजें उन्होंने फिल्म में की है जो मुझे अभी याद नहीं आ रहा है। लेकिन मुझे ये बताइए कि इस गाने के बाद जो भोजपुरी इंडस्ट्री है वहां आपके गाने को लेके किस तरह के रिएक्शन है? लोग क्या बोल रहे हैं? भोजपुरी इंडस्ट्री सब प्रज़ कर रहे हैं।
बहुत सारे मुझे मैसेजेस आए हैं पर्सनली कि बहुत अच्छा काम किया आपने और ऑल द बेस्ट और बहुत सारे बेस्ट विशेस। मेरा जो मेरा जो फैन बेस है वहां बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है। आधे से ज्यादा लोग मेरे लिए बहुत प्रे करते हैं। एंड दे आर वेरी काइंड। मेरे लिए समय निकाल के वो लोग मेरे हर एक अनुभव को ऐसा लगता है कि पर्सनली फील करते हैं। तो उनके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं क्योंकि सब बहुत अपनत्व के साथ यू नो प्रे करते हैं मेरे लिए। ओके।
आप फिल्म में इन तीन चार जो नाम मैंने लिए इनके अलावा और एक्टर्स के साथ आपको टाइम नहीं मिला या मैं कहूंगा उस रोल्स में उन उन सीन्स में आप नहीं थे और सबको मालूम है कि शूटिंग जो होती है अलग-अलग टाइम पे अलग-अलग एक्टर्स के साथ होती है तो जब आप प्रमोशंस में इन सब से मिले बाकी स्टार कास्ट से तो उस वक्त माहौल कैसा रहा बाकी कलाकारों जिनके साथ आपने स्क्रीन शेयर नहीं किया या जो शूटिंग पे नहीं थे कौन सा एक मोमेंट ये आपको याद है अ मुझे सबसे मिलके ऐसा लगा ही नहीं। मोमेंट अगर याद सबसे ज्यादा कोई है ट्रेलर लॉन्च पे मैं इस बात को मेंशन करना चाहूंगी। जैकी सर अ मैं स्टेज पर जा रही थी औरकि मैंने जो आउटफिट पहना था वो एक तरफ से स्लिप कर रहा था। एंड मैं थोड़ी कॉन्शियस हो गई थी।
और स्टेज पर चढ़ते वक्त स्टेयर्स पे ही सर इतने काइंडली नीचे आए और मुझे हाथ देखकर उन्होंने सपोर्ट किया और ऊपर तक बैठाया चेयर पे ही वास वेरी काइंड और मेरे मन में वो बात घर कर गई कि इतना बड़ा कलाकार इतना डाउन टू अर्थ वो जो परिभाषा दी जाती है कि जो जिस पैमाने पे होता है जो बड़ा होता है वह अक्सर झुक का होता है। तो आई थिंक उस दिन मुझे यह बात सही लगी। अगर मैं गलत नहीं हूं तो 2011 में आपने फिल्मों में कदम रखा और आज करीब 2026 है। करीब 15 साल के आसपास हो गए। तो इस मोमेंट पे आप कोई जो ऑफर इस फिल्म में आपको काम करने का मौका है। इस गाने में आपको काम करने का मौका मिला। क्या सोचती हैं आज जब बैठ के कि फाइनली 15 साल लगे हिंदी फिल्म [नाक से की जाने वाली आवाज़] में कदम रखने के लिए। पहले हो जाना चाहिए था या अब स्पॉटलाइट आ गई है तो अब आगे हो जाएगा शायद जल्दी। मुझे लगता है जो जर्नी मैंने जिया है 2011 से वो सब इट्स ऑल रिटेन बाय गॉड। और मुझे लगता है वो मेरी किस्मत थी और वो समय था मेरा जो कि मुझे काटना था जो कि एक्सपीरियंस करना था जिसमें सीखना था और सारी चीजों को यू नो सारे स्ट्रगल्स को सारे फेस को देखना था वो सब लिखा था तो मैं बहुत ही ज्यादा ग्रेटफुल हूं और मुझे कहीं से भी इस बात का मलाल नहीं है कि मैं बॉलीवुड में पहले क्यों नहीं आई या मैंने जितना भी काम किया है बहुत शिद्दत के साथ काम किया है। बहुत दिल से काम किया है और जितना भी पाया है बहुत मेहनत और संघर्ष के बाद पाया है।
तो आई एम सो ग्रेटफुल फॉर एवरीथिंग इन माय लाइफ। और इसके बाद एक और फिल्म आप कर रही हैं। बता दीजिए उसके बारे में भी। एक और फिल्म कर रही हूं। [हंसी] आई मीन ये एक गाना किया और इतना बमबार्ड रिस्पांस मिल रहा है। रिस्पांस मिल रहा है। बट अब जिस फिल्म की मैं बात करने जा रही हूं वो है ईठा और बोलते ही गुसबम्स आता है। बिकॉज़ लक्ष्मण उतेकर सर ने ये डायरेक्ट किया है। और इसके लिए भी पहली बार जब कॉल आया विश्वास नहीं हुआ। विश्वास नहीं हुआ। एक्चुअली विश्वास नहीं हुआ।
मैं बहुत ही ज्यादा नर्वस हो गई थी और बहुत इमोशनल फील कर रही थी क्योंकि सर की मैं फैन रही हूं और जिस तरीके की फिल्में वो रियलिस्टिक अप्रोच पर बनाते आए हैं वो देखकर मैं बहुत प्रभावित रही हूं और साथ ही श्रद्धा कपूर मैम जब उनका नाम सुना तो और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा कि बिकॉज़ शी इज़ अ फीमेल सुपरस्टार और शी इज़ वेरी काइंड। तो बहुत अच्छा लग रहा था कि मैं उनके साथ फिल्म करने जा रही हूं। एंड एट द सेम टाइम मैडC फिल्म्स बहुत बड़ा प्लेटफार्म है और साथ ही करिश्मा मैम जो कि प्रोड्यूसर हैं। [नाक से की जाने वाली आवाज़] मैं सबका बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं कि मुझे इस फिल्म में कास्ट किया और मुझे चांस दिया कि मैं इतने बड़े मंच पर या इतने बड़े आर्टिस्ट के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी और आई एम होपिंग फॉर द बेस्ट एंड यस मैं चाहती हूं कि लोग इस फिल्म को भी बहुत प्यार दें और अभी तो सरप्राइज है मैं पूरा रिवील नहीं सकती नहीं सब नहीं बता सकती हूं कि मैं उस फिल्म में उस फिल्म का हिस्सा हूं लेकिन किस तरीके से नजर आऊंगी ये नहीं बताऊंगा वो मुझे मालूम है वो पूछूंगा नहीं मैं आपको लोगों का सरप्राइज़ सस्पेंस मैं खराब नहीं करूंगा लेकिन आपके पेरेंट्स भी फिल्मों से एक्टर्स रहे हैं। हां। आपने जैसे कहा कि आप खुद ही काम आपने सीखा। सारी चीजें आपने सीखी। मगर माता-पिता ने कोई एक ऐसा जो गुर बताया हो कि बेटा इस इंडस्ट्री में रहना है तो ये जरूर खुद ही काम नहीं सीखा सर। अ मम्मी पापा का बहुत बड़ा उनका है बट कोई एक गुण उन्होंने सिखाया अ एक सबसे जरूरी जो फिल्मों में टिके रहने के लिए एक नहीं पूरा का पूरा यू नो सब कुछ उन्होंने रास्ता बना के दिया और मुझे पता नहीं कैसे मेरी किस्मत में ये अपॉर्चुनिटी आ गई कि मैं एक्ट्रेस बन जाऊंगी पता नहीं था बट उसमें कंप्लीटली उनका देन है बट हां मुझे लगता है मेरे घर में सबसे बड़े क्रिटिक्स मेरे मम्मी पापा हैं। उन्होंने क्या कहा गाना देख के? उन्होंने बहुत वो लोग भी एक्साइटेड थे।
उन्होंने थैंकफुल व्यक्त किया एंड शी वास वेरी हैप्पी मम्मा और पापा भी। मम्मा ने तो बहुत-बहुत थैंक यू बोला अक्षय सर को और मतलब जब भी वो एक नई उपलब्धि देखती हैं ऑब्वियसली मां-बाप हैं इनको बच्चे के हर स्टेप से खुशी होती है। अ वही फील किया उन दोनों ने भी बट एट द सेम टाइम हमेशा से मुझे बहुत कंट्रोल करके रखा। कंट्रोल एज इन धरातल पे रहो। आई मीन आई नो ना घुसे दिमाग में वो उपलब्धि ना घुसे वो यू नो पैरेंटिंग वाइज उन्होंने हमेशा से मुझे बहुत संभाल के रखा है एंड आई थिंक देर आ रही हूं मैं लेकिन दुरुस्त आ रही हूं दुरुस्त आ रही हूं बिकॉज़ ऑफ़ माय पेरेंट्स।
आई मीन बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर मैंने मां-बाप को देखा है कईयों के जिन्होंने हमेशा बोला ओह माय गॉड मेरा बच्चा तो कभी गलत हो ही नहीं सकता है। मेरा बच्चा तो कभी ये पर मेरे मम्मी पापा हमेशा ऑपोजिट रहे हैं। [हंसी] वही सही है। और मेरी गलतियों को हर एक गलतियों को पकड़ पकड़ के मुझे समझाया है। राइट? मैं जैसे ही कहता हूं ये मेरा शायद आखिरी सवाल होगा बट एक सवाल और आ जाता है।
हां दो चीजें पूछूंगा छोटी-छोटी उसके बाद नहीं पूछूंगा मैं। पहला तो यह कि हाल ही में आपने एक वीडियो डाला था जिसमें आप थोड़ा इमोशनल हो गई थी अक्षय कुमार के बारे में बात करते-करते वो क्या मोमेंट एक्चुअली क्या ऐसा हो गया था उस वक्त कि आपको वो लगा कि आपको रिकॉर्ड करके डालना चाहिए वो वीडियो मैंने नहीं डाला था सर वो मेरे भाई ने बदमाशी की वो कहीं से कैप्चर कर रहा था साइट से और मैं मम्मा से बात कर रही थी सो एक मोमेंट तो यह था कि जब मम्मा टीवी पर मुझे देख रही थी गाना और मैं चुप चुपके से रिकॉर्ड कर रही थी मम्मा को।
वो रो पड़ी और जब भी कोई अच्छा काम वो मेरा देखती हैं तब वो ऐसे ही भावुक हो जाती हैं। तो वो रिकॉर्ड करके मैंने डाला और वो वीडियो देखकर वो वीडियो वायरल हो गया और वो इमोशन देखकर अक्षय सर ने अपने ऑफिस से कॉल कराया मुझे। सर वांट्स टू स्पीक टू यू। तो मैं बोला व्हाट? या मैंने कॉल उठाया। मैं स्टूडियो जा रही थी रिकॉर्डिंग के लिए। कॉल उठाते मैंने बोला हेलो सर मैं बहुत नर्वस हो गई थी।
तो हेलो हां मैं ही बोल रहा हूं। [हंसी] और वो बहुत काइंड है तो एकदम क्यूटली हैंडल करते हैं। तो मैंने बोला हां सर बोलिए। अक्षरा मैं कहना चाहता हूं मैंने तेरे मम्मा का वीडियो देखा और मैं भी इमोशनल हो गया वो वीडियो देख के। मम्मा को थैंक यू कहना और प्रणाम कहना एंड शी इज वेरी ब्यूटीफुल। सो उनको बताना कि डोंट वरी सब ऊपर वाला है ना ऊपर वाला अपने आप ही वो करता है। और उनका यह कहना मैं तो मैं स्तब्ध हो गई। मुझे लगा कि अक्षय सर ने यह बात मुझे कह दिया। अक्षय सर की तरफ से कॉल आया। वो अक्षरा के लिए बहुत बड़ी बात है। मतलब आई वास लाइक इन अ डिफरेंट वर्ल्ड ऑल टुगेदर। एंड आई स्टार्टेड क्राइंग।
मैंने बोला सर मैं क्या बोलूं आपको? मैं कैसे वो भावना बताऊं अपनी मैं स्तब्ध हो गई अपने सारे एक सेकंड में मैं पीछे गई और वो सारे फेस को रिकॉल करना शुरू किया कि कहां हूं मैं ऑफ कैमरा में बात कर रहे थे कि ये जो गाना है साबुन वाला जो गाना है उसका भी उसके लिरिक्स के पीछे भी एक कहानी है हां तो बिना नाम लिए ब्रांड वैन का आप कुछ बता सकती हैं वो लिरिक्स पहले कुछ और था जो कि मुझे बताने की जरूरत नहीं है। वो ऑडियंस अपने आप ही समझ गई है। बट कुछ तो यू नो प्रोडक्शन कॉल था या पता नहीं क्या था। तो चेंज हुआ लास्ट मिनट में। लिरिक्स चेंज हुआ है। जी ओके बहुत-बहुत धन्यवाद बात करने के लिए एंड ऑल द बेस्ट फॉर फ्यूचर प्रोजेक्ट्स। थैंक यू। जो आप नहीं बता रही है उनके लिए भी और फिल्म बस अब जल्दी आने वाली है। तो आप तैयार हो जाइए बधाइयों के लिए। मैं चाहती हूं कि 26 जून को तमाम दर्शक गए। 25 को शाम को ऑलरेडी प्रीपेड शोज़ हैं। ओह वाओ! तो मैं अब तक 26 जान रही थी। मैं 25 जून से ही मैं चाहती हूं कि आप लोग भर-भर के अपना प्यार दीजिए, आशीर्वाद दीजिए और मैं चाहती हूं वेलकम टू द जंगल को इतना मैसिव हिट बनाइए कि दूर-दूर तक पूरे वर्ल्ड में इसकी चर्चा हो। भोजपुरी और और भोजपुरी और विशाल होता चला जाए। क्वालिटी विशाल है।
इंडिया से बाहर तो अभी भी है। और विशाल होता जाए सर। एक लाइन मैं ठीक कर देता हूं। 25 को ऑलरेडी पेड प्रीव्यूज हैं। तो आप 26 तक वेट नहीं करना पड़ेगा। लोग 25 को ही देख लेंगे फिल्म।
जी बिल्कुल जरूर जाइएगा देखने। बाकी सारे कलाकार तो ऑलरेडी इस्टैब्लिश्ड हैं। पर ये कलाकार को भी सबसे ज्यादा प्यार देने जरूर जाइएगा।