मशहूर एक्टर की बेटी हुई अगवाह। दिनदहाड़े बीच सड़क से अगवा हुई हीरो की बेटी। फिल्मों में कई बार देखा
का सीन। लेकिन इस बार कहानी बनी हकीकत। बेटी के होने की खबर ने एक्टर को दिया झटका। स्टार किड के साथ खौफनाक किस्से ने हर किसी के उड़ाए होश। कहते हैं कि फिल्म और असल जिंदगी में बहुत फर्क होता है।
लेकिन कभी-कभी रियल लाइफ के इंसिडेंट्स किसी थ्रिलर फिल्म से भी ज्यादा डरावने साबित हो जाते हैं। और ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर दीपक तिजोरी के साथ। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर पहचान बनाने वाले दीपक तिजोरी की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया जब दिन दहाड़े एक्टर की बेटी को कुछ लोग उठाकर ले गए थे। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह दिल दहलाने वाला हादसा आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है।
जब एक्टर की लाडली महज 13 साल की थी। 13 साल की बेटी की दिन दहाड़े किडनैपिंग से ना सिर्फ एक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई थी बल्कि कुछ देर के लिए सब कुछ खत्म होने का डर भी सताने लगा था। बताते चले कि हाल ही में एक्टर दीपक ने साल 2009 में 10 मई के उस खौफनाक दिन को याद किया और अपनी 13 साल की बेटी की का सच बताकर लोगों के भी होश उड़ा दिए हैं।
एक्टर ने शेयर किया कि कैसे 13 साल की छोटी सी उम्र में उनकी बेटी समारा तिजोरी के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई थी और कुछ लोगों ने जबरन समारा को ऑटो में खींच लिया था और उसे होटल भी ले गए थे। दीपक तिजोरी ने चौकाने वाला राज खोला तो लोग हैरान रह गए।
यह वाक्य साल 2009 का है जब उनकी बेटी समारा तिजोरी महज 13 साल की थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी बेटी किसी भी तरह की दरिंदगी का शिकार नहीं हुई और अपनी जान बचाकर घर वापस लौट आई। जिसके बाद एक्टर ने भगवान का शुक्रिया अदा भी किया था।
इस दिन को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि 10 मई का दिन था और उनकी बेटी समारा करीब 4:00 बजे घर से बाहर निकली थी। वो महज 13 साल की थी और कुछ लोगों ने सड़क से उसका अपहरण कर लिया था। कथित तौर पर समारा को ऑटो में खींचा गया और एक होटल ले गए।
यह मामला लोखंडवाला का है जहां पर बेटी के साथ यह घटना घटी थी। इसके बाद जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो परिवार चिंता में आ गया। हालांकि बाद में तब राहत की सांस मिली जब समारा घर आ गई। समारा किसी तरह से किडनैपर्स के चंगुल से बचकर निकलने में कामयाब रही।
उसने घर आकर पूरी घटना के बारे में परिवार को बताया और सभी डर गए। सुना आपने एक्टर के एक-एक खुलासे ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं और सालों बाद सामने आई सच्चाई को जानने के बाद हर कोई परेशान भी हो उठा है।
साथ ही 13 साल की समारा की उस छोटी सी उम्र में बहादुरी की जमकर भी तारीफें की जा रही हैं। यही नहीं आगे दीपक तिजोरी ने यह भी शेयर किया कि उस घटना को याद कर कर आज भी उनका दिल कांप जाता है। बहरहाल बात करें समारा तिजोरी के बारे में तो वह 30 साल की हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ समारा फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर लोगों के दिलों पर भी राज करती हैं।