खुशी से झूमे प्रेग्नेंट दीपिका गुड न्यूज़ शेयर कर बजाई तालियां हेटर्स को दिया सॉलिड जवाब 8 घंटे शिफ्ट विवाद के बाद आईसीसी की नई मैटरनिटी पॉलिसी पर बोली हसीना अपनी बात पर अब भी अड़ी हुई है मस्तानी दुआ की मम्मी का पोस्ट वायरल बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही।
हैं चाहे 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड हो या दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट और अब उनका रिसेंट पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिला खिलाड़ी नई मांओं से जुड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। यह पोस्ट उनके 8 घंटे शिफ्ट विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
दीपिका का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वजह है ICC यानी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की नई मेटरनिटी पॉलिसी जिसे लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर खुशी जताई है। दरअसल ICC ने हाल ही में महिला क्रिकेटर्स के लिए एक खास मेटरनिटी पॉलिसी शुरू की है। इस नई पॉलिसी का मकसद उन खिलाड़ियों की मदद करना है जो मां बनने के बाद दोबारा मैदान पर वापसी करना चाहती हैं। इस पहल को देखकर दुआ की मम्मी दीपिका पादुकोण काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी Instagram स्टोरी पर इस खबर को शेयर करते हुए इसे महिला खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर्स को खेल में वापसी के लिए पूरा सपोर्ट दिया जाएगा।
अब खिलाड़ियों को मां बनने और अपने करियर के बीच किसी एक को चुनने की मजबूरी नहीं होगी। शायद यही वजह है कि दीपिका इस फैसले से इतनी इंप्रेस हो गई हैं क्योंकि पिछले कुछ वक्त से वह लगातार इस बात पर जोर दे रही हैं कि महिलाओं को परिवार और करियर के बीच हंसने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट उनकी पर्सनल लाइफ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं वह खुद भी मां बनने के बाद अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं।
बेटी दुआ के जन्म के बाद से ही वह कई बार इस बात पर जोर दे चुकी हैं कि महिलाओं को काम के साथ-साथ अपनी सेहत और परिवार के लिए भी समय मिलना चाहिए। यही वजह है कि कुछ समय पहले दीपिका का 8 घंटे की वर्कशिफ्ट वाला बयान भी काफी चर्चा में रहा था। फिल्म इंडस्ट्री में भी दीपिका की सोच को लेकर काफी बहस हुई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि काम के घंटों और कुछ शर्तों को लेकर मतभेद की वजह से उन्होंने कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए हैं। जैसे कि स्पिरिट और कल्कि एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि उनकी मांग बिल्कुल गलत नहीं है।
मां बनने के बाद लाइफ में बैलेंस होना बहुत जरूरी होता है। अब ICC की नई पॉलिसी पर दीपिका की खुशी देखकर साफ है कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि हर उस महिला के लिए आवाज उठा रही हैं जो मां बनने के बाद अपने सपनों और करियर को भी आगे बढ़ाना चाहती हैं। शायद यही वजह है कि उनका यह पोस्ट महिलाओं को लगातार इंस्पायर कर रहा है।