देखो भाई इसका नाम है एंड्रुशन आगरे का ताजमहल देखने आया था इसका वीजा पासपोर्ट मेरा बैग आगरा चोरी होगा आज इस भाई को मजदूरी करनी पड़ रही है क्या ऑस्ट्रेलिया से ताजमहल का दीदार करने आया एक विदेशी सैलानी आज भारत के एक ईंट भट्टे पर ईंट ढोने को मजबूर है क्या इसका पासपोर्ट वीजा और सारा सामान चोरी हो गया है जिसकी वजह से वह दानेदाने को मोहताज हो गया है।
जी हां पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरफ फैल चल रहा है। वीडियो में दिख रहा है एक शख्स जिसका रंग बिल्कुल गोरा और बाल सुनहरे भूरे हैं। सिर पर गमचा बांधकर ईंट उठाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसका नाम एंड्रिसन है। यह बेचारा तंगहाली में भारत की सड़कों पर जीने को मजबूर है। लोग कमेंट्स में भारत सरकार और ऑस्ट्रेलिया एंबेसी को टैग कर रहे हैं। छीक-छख कर कह रहे हैं कि इस विदेशी भाई को जल्दी से जल्दी इसके देश वापस भेजो। लेकिन ठहरिए। जो चीज जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है।
अगर आप इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और इस एंडरसन के लिए दुआ मांग रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भावुक कहानी के पीछे एक ऐसा सच है जिसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यह कोई विदेशी साहब या ऑस्ट्रेलियन नागरिक नहीं है और ना ही इसका कोई वीजा चोरी हुआ है। तो फिर यह गोरा चिट्टा दिखने वाला शख्स कौन है? दरअसल दोस्तों, यह पूरी कहानी 100% मनगढ़ंत और झूठी है। असली तस्वीरें और पड़ताल से जो सच निकलता है, वह बेहद चौंकाने वाला है। यह व्यक्ति कोई विदेशी टूरिस्ट नहीं बल्कि हमारे और आपके जैसा ही एक प्योर इंडियन यानी भारतीय है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर यह इंडियन है तो यह अंग्रेजों जैसा गोरा और इसके बाल भूरे कैसे हैं? तो आपको बता दें कि हमारे देश भारत में जेनेटिक या शरीर में मेलानिन की कमी जैसी मेडिकल कंडीशन की वजह से कई ऐसे लोग मौजूद है जिनका रंग एकदम दूध जैसा गोरा होता है। आंखें नीली या भूरी होती है और बाल पूरी तरह से सुनहरे होते हैं। यह लोग दिखने में हूबहू किसी विदेशी या यूरोपियन जैसे लगते हैं। लेकिन होते पक्के हिंदुस्तानी हैं। इस भाई के साथ भी यही हुआ। यह यूपी का रहने वाला एक सीधा-साधा मजदूर है जो ईंट भट्टे पर काम कर रहा था। वहां किसी व्यक्ति ने देखा कि इसका लुक बिल्कुल किसी विदेशी जैसा है ।
तो उसने मजाकमजाक में इसका ईंट उठाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो तो रिकॉर्ड हुआ सो हुआ लेकिन मजाक को सनसनी बनाने के लिए इस पर एक झूठी स्क्रिप्ट लिख दी गई। यह ऑस्ट्रेलिया का एंडरसन है जिसका सब कुछ लुट गया है। इस मजाकिया वीडियो को जब सोशल मीडिया के पैसेज ने उठाया तो इसे एक सनसनी खबर बना दिया। लोग बिना सोचे समझे कमेंट्स में अपनी राय देने लगे। कोई कह रहा है इसे तुरंत ऑस्ट्रेलिया एंबेसी की मदद मिलनी चाहिए। तो कोई भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
लेकिन सच यह है कि यह भाई यूपी का है। अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है और सोशल मीडिया ने इसे रातोंरात बिना पासपोर्ट के ऑस्ट्रेलिया का नागरिक बना दिया। चलते-चलते बस इतना ही कहेंगे कि सोशल मीडिया की दुनिया में हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती और हर गोरा दिखने वाला शख्स एंडरसन नहीं होता।