अपनी सौतन को लेकर दुखी होते हुए तो आपने कहीं एक्ट्रेस देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी एक्ट्रेस के बारे में सुना जिसे खुद अपनी पति को एक नहीं लेकिन तीन शादियां करने के लिए बोला। बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने अपने ही पति की तीन-तीन शादी करवाने का फैसला लिया था। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मुमताज।
70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने 11 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. बॉलेवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को बहुत सराहा गया. राजेश खन्ना के साथ 15 फिट फिल्में मुमताज ने दीं. अपने समय की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक मुमताज ने ‘दो रास्ते,’ ‘बंधन,’ ‘आदमी और इंसान,’ ‘सच्चा झूठा,’ ‘खिलौना,’ ‘तेरे मेरे सपने,’ ‘हरे राम हरे कृष्णा,’ ‘अपना देश,’ ‘लोफर,’ ‘चोर मचाए शोर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया. 27 साल की उम्र में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी करके बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
शादी के बाद एक समय तो ऐसा भी आया जब मुमताज ने पति को दो-तीन और शादियां करने की सलाह दी थी. एक्ट्रेस मुमताज ने अपने एक इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलाए किए थे. मुमताज ने यह भी स्वीकारा था कि उनके पति बिजनेसमैन मयूर माधवानी का एक अफेयर था लेकिन उन्होंने अपनी शादी नहीं तोड़ी. मुमताज ने यह भी कहा कि उनका भी शादी के बाद अफेयर रहा. पति ने ही उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था।
मुमताज अपने दिल का दर्द जाहिर करते हुए बोलीं, ‘एक ही चीज की मेरी जिंदगी में कमी है. मैं अपने पति से कभी-कभार ही मिल पाती हूं. वो मुझे बहुत ज्यादा समय नहीं दे पाते. वो बड़ी मेरे साथ मुश्किल से 5-10 दिन ही रह पाते हैं. वो हमेशा ट्रैवल करते रहते हैं. मैं उनसे कहती हूं कि रिटायर हो जाओ, आराम से रहो लेकिन वो बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं. मुझे जिंदगी में अब कुछ नहीं चाहिए लेकिन वो काम करते हैं.’
मुमताज ने आगे बताया, ‘मेरे पति के पास बहुत से करोड़ों के बंगले हैं. इससे मुझे तकलीफ होती है. मैं अपनी जिंदगी में हमेशा लग्जरी में रही. मैं हमेशा मरीन ड्राइव पर रही. जब मैं काम करने लगी तो अपना बंगला खरीदा. फिर मैंने शादी की तो मेरे पति के पास बंगले ही बंगले हैं. मर्दों को जिस तरह की तकलीफ होती है. जब 10 लड़कियां देखती हैं तो मैं सोचती हैं कि मैं इधर जाऊं या ऊधर जाऊं. बड़ी मुश्किल में हूं कि किधर जाऊं? मेरा भी वही हाल है।
एक्ट्रेस ने ही अपने पति को तीन शादियां करने की सलाह दी थी. उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हुए कहा था, ‘मैंने अपने मियां को बोला भी कि दो-तीन शादी और कर लें और सब जगह एक-एक बीवी छोड़ दें, हर बंगले में लेकिन वो बोलते हैं कि मैं शादी तो एक ही करूंगा. अब ऐसे हाल में मैं क्या करूं. एक अनार, सौ बीमार. अब मैं कितने बंगले संभालूं