करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वह शुरू से ही नॉनवेज खाती रही है और बकरी के पाया को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कपूर खानदान एक पंजाबी खानदान है जहां पर सभी लोग मांस खाते हैं। सहयोग की बात यह है कि करीना कपूर की शादी भी पटौदी परिवार में हुई है।
जो मुस्लिम है और सभी मांस खाते हैं। करीना कपूर खान का कहना है कि बचपन से ही उनको बकरी का पाया खिलाया जाता था। ना सिर्फ उनको बल्कि करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि शायद काफी पुराना है। इस वीडियो में उन्होंने जो राज खोले हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं।
अभिनेत्री किसी पॉडकास्ट पर थी और उन्होंने खुलकर कहा पाया बोलते हैं और मेरे परिवार में वो बहुत मशहूर खाना है क्योंकि मेरी दादी को वो काफी पसंद था। बचपन से ही हम लोगों को खिलाया जाता था। पाया का जो सूप होता है, बकरी की हड्डियां है, उसका सूप बनाया जाता है
और कपूर खानदान में सभी यहां तक कि मैं, करिश्मा, रणबीर और रिधिमा सभी लोग पाया खाकर ही बड़े हुए हैं। करीना कपूर के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। फिलहाल आपको करीना कपूर के इस बयान के बारे में क्या कहना है, नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।