इजराइल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने भीषण हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की दुखद खबर है। हमले इतने भीषण थे कि रात भर नबाती, कफर, जॉर्ज और आसपास के कई शहरों में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। लेबनानी गुट हिजबुल्ला ने भी जवाबी कारवाई की जिसमें इजराइल के चार सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। इजराइल ने ईरान अमेरिका समझौते की परवाह ना करते हुए यह हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप खुद इजरयली पीएम बेंजामिन ने नतन याू को लेबनान में बमबारी ना करने के लिए चेतावनी दे चुके हैं। क्योंकि इससे शांति समझौता खतरे में पड़ता है।
बावजूद इसके यह हमले किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। नमस्कार, मैं हूं आदित्य इंडिया.com में आपका स्वागत है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इजराइल ने यह हमला तब क्यों किया जब ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में एक पीस डील पर सहमति बनी है। इस डील के 14 पॉइंट्स में साफ लिखा है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत रोकी जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इजरयली पीएम बेंजामिन नतन याहू को लेमनान में बमबारी ना करने की बार-बार सलाह दे रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि इससे शांति समझौता पूरी तरह से फेल हो सकता है। फिर भी नतन याहू ने किसी की भी परवाह नहीं की।
अब दुनिया भर के एक्सपर्ट्स यह सवाल उठा रहे हैं कि नतन याू आखिर इस युद्ध को इतना क्यों खींच रहे हैं? इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है इजराइल की घरेलू राजनीति। इजराइल में बहुत जल्द आम चुनाव होने वाले हैं। जानकार कह रहे हैं कि युद्ध खत्म होते ही देश में नतिन याू की जवाबदेही तय होगी। 7 अक्टूबर के सुरक्षा हमले और हालिया हालतों के बाद जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
साथियों सर्वे भी बता रहे हैं कि उनकी गठबंधन सरकार चुनाव में काफी पीछे चल रही है। ऐसे में राजनीतिक पंडितों का मानना है कि युद्ध का बने रहना ही नतिन याू के लिए सत्ता में बने रहने का आखिरी और सबसे बड़ा जरिया है। कुछ लोग तो नतिन याहू पर तीसरा विश्व युद्ध भड़काने तक के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ईरान अब इस हमले से सीधे तौर पर भड़क सकता है। इसका असर उस शांति समझौते पर पड़ना तय है जिसे बड़ी मुश्किल से तैयार किया गया था। साथियों इस मुद्दे पर आप अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं। बने रहिए india.com के साथ। शुक्रिया।