मोदी मेड दिस पॉइंट वेरी क्लियर। देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह से इजराइल का विपक्ष सरकार के साथ आकर खड़ा हो जाता है। भारत में अब यही काम विपक्ष की तरफ से सिर्फ कांग्रेस नेता शशि थरूर करते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसने पूरी कांग्रेस में बवाल मचा दिया है। अपनी लाज बचाने के लिए कांग्रेस को यहां तक कहना पड़ गया है कि शशि थरूर को कुछ सीक्रेट आवाजें सुनती हैं। शशि थरूर पीएम मोदी की तारीफों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
शशि थरूर के जिस बयान ने कांग्रेस को हिला दिया है वह पूरा बयान हम आपको सुनवाएंगे। लेकिन उससे पहले जल्दी से इस शानदार कहानी को समझ लीजिए। दरअसल कांग्रेस पार्टी जब भी पीएम मोदी के खिलाफ कोई नया नैरेटिव तैयार करती है, कहानियां गढ़ती है तो अचानक शशि थरूर आते हैं और कांग्रेस के पूरे नैरेटिव को चकनाचूर कर देते हैं। इस बार भी कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा मारे गए तीन नाविकों के मुद्दे को खूब भुनाने की कोशिश की। कांग्रेस ने पीएम मोदी को डरपोक कहा, सरेंडर करने वाला तक कह दिया। हालांकि कांग्रेस यह नहीं बताती कि ईरान भी इस जंग के दौरान खाड़ी देशों में अमेरिका से ज्यादा भारतीयों को मार चुका है। क्योंकि यह सच कांग्रेस और कांग्रेस के वोट बैंक के नैरेटिव में फिट नहीं होता। बहरहाल अमेरिका के मुद्दे पर कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इसी बीच शशि थरूर ने एंट्री ले ली। सबसे पहले तो शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी में जबरदस्त जोश और ऊर्जा है।
पीएम मोदी का एक विज़न है। आप उस विज़न से सहमत हो या ना हो लेकिन वह अपनी बात अच्छी तरह से पेश करते हैं। शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी एक जबरदस्त वक्ता हैं। शायद इस देश ने जितने भी बेहतरीन वक्ता देखे हैं, उनमें से पीएम मोदी एक हैं। इतना बोलने के बाद शशि थरूर ने पीएम मोदी और डॉन्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात की कुछ महत्वपूर्ण और अंदर की जानकारियां दे दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉन्ड ट्रंप के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों तरह की बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रख दी थी। पीएम मोदी ने कड़ा संदेश दिया था कि युद्ध के समय कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले आम नाविकों पर हमला नहीं होना चाहिए। यह नाविक हैं, सैनिक नहीं हैं। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए शशि थरूर ने आगे कहा कि अमेरिका को यह कह दिया गया है कि हमारे भारतीय नाविक भारतीय झंडे वाले जहाजों के अलावा दूसरे देशों के झंडे वाले जहाजों पर भी काम करते हैं।
अगर भारतीयों को ले जा रहे दूसरे देशों के जहाज अमेरिका की नाकाबंदी का उल्लंघन करते हैं तो ऐसे में अमेरिका इन जहाजों को रोकने का नया तरीका निकाले। लोगों की जान नहीं लेनी चाहिए। पीएम मोदी के लिए शशि थरूर का यह बयान सुनकर कांग्रेस हिल गई। कांग्रेस पिछले कई दिनों से पीएम मोदी को कमजोर साबित करने की कोशिशें कर रही थी। लेकिन शशि थरूर ने बता दिया कि पीएम मोदी कितने दृढ़ हैं।
इसीलिए झेपते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मेरे सीनियर सहयोगी शशि थरूर पीएम मोदी की तारीफ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह अब ऐसी बातें भी सुन लेते हैं जो पीएम मोदी ने कही नहीं। आइए अब आपको शशि थरूर का बयान सुनवाते हैं। आई थिंक मोदी मेड दिस पॉइंट वेरी क्लियर बोथ इन द पब्लिक मीटिंग ऑफ़ द जी सेवन एंड नेवियों एंड इन द प्राइवेट मीटिंग आई अंडरस्टैंड विथ द प्रेसिडेंट सो इट्स इंपोर्टेंट टू कन्व द मैसेज दैट इन वॉर टाइम सिविलियन सेलर्स ऑन कमर्शियल वेसल शुड नॉट बी टारगेट्स ऑफ़ कमब्बैक्ट दे आर नॉट फाइटर्स दे आर नॉट सोल्जर्स शुड बी डन एंड दैट्स अ मैसेज आई थिंक कन्वेज