क्या श्रद्धा कपूर के परिवार में आई दरार? अलग-अलग रहते हैं मां-बाप, भाई और खुद श्रद्धा। मुंबई में एक्ट्रेस तो गोवा में रहती हैं मां शिवांगी। क्या शक्ति कपूर ने भी किया परिवार से किनारा? [संगीत] चार अलग-अलग घरों में रहते हैं कपूर परिवार के चारों सदस्य। सुनकर दंग रह गए एक्ट्रेस के फैंस। क्या श्रद्धा कपूर के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है? क्या कपूर फैमिली में दूरियां आ गई हैं?
आखिर क्यों मां-बाप बेटी और बेटा चार अलग-अलग घरों में रहते हैं? इन सवालों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लेकिन इस कहानी में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट भी है जिसे जानने के बाद आपके होश [संगीत] उड़ जाएंगे। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर के परिवार के चारों सदस्य इन दिनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। यह खबर सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को लगा कि कहीं परिवार में अनबन तो नहीं। जबकि कई फैंस यह जानने के लिए बेताब हो गए कि आखिर इसकी वजह क्या है? रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर इन दिनों मुंबई के जूहू इलाके में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं। यह वही शानदार घर है जिसे उन्होंने फिल्म स्त्री टू की सक्सेस के बाद किराए पर लिया था।
कहते हैं एक्ट्रेस यहां अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ लिव इन में रहती हैं और कपूर परिवार के सदस्य अक्सर उनसे मिलने आते रहते हैं। वहीं बात करें उनके पिता शक्ति कपूर की तो वह मुंबई के ही एक अलग फ्लैट [संगीत] में रहते हैं। दूसरी तरफ श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर ने गोवा में अपना एक खूबसूरत घर बना लिया है और कोविड के बाद से ही वह अपना काफी समय वहीं बिताती हैं। गोवा की शांत जिंदगी उन्हें काफी पसंद है और यही वजह है कि उन्होंने वहां अपना एक अलग ठिकाना बना लिया है।
श्रद्धा के भाई सिद्धार्थ कपूर भी गोवा में ही रहते हैं। उनका अपना बीच साइड घर है। जब वो शूटिंग या प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी नहीं होते तो ज्यादातर समय वहीं बिताते हैं। यानी परिवार के हर सदस्य ने अपनी लाइफस्टाइल और पसंद के हिसाब से अलग रहने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि लगभग 2020 तक कपूर परिवार के सभी सदस्य एक ही घर में रहा करते थे। लेकिन कोविड के बाद उनकी जिंदगी और प्रायोरिटी बदल गई। हर किसी ने अपनी सुविधा, काम और पर्सनल स्पेस को [संगीत] ध्यान में रखते हुए अलग रहने का फैसला किया।
यही वजह है कि परिवार के अलग-अलग घरों में रहने की खबर को रिश्ते में दरार से जोड़ना सही नहीं होगा। क्योंकि परिवार के बीच किसी विवाद या मनमुटाव की बात सामने नहीं आई है। उल्टा यह एक मॉडर्न फैमिली अरेंजमेंट की तरह नजर आ रहा है। जहां हर सदस्य अपनी आजादी और पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहा है। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी है कि श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने मिलकर मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। इस घर के इंटीरियर डिजाइनिंग का काम श्रद्धा की मां शिवांगी देख रही हैं। यानी कि परिवार भले ही अलग-अलग घरों में रह रहा हो, लेकिन एक दूसरे की जिंदगी में उनकी मौजूदगी और बॉन्ड अभी भी कायम है। ब्यूरो रिपोर्ट टी2 [संगीत] [संगीत] [संगीत] [संगीत] [संगीत]