‘अल्फा’ एक्ट्रेस शरवरी वाघ का राजनीति से भी रिश्ता है. वो महाराष्ट्र के एक पूर्व सीएम की नातिन हैं. उनके नाना शिवसेना के दिग्गज नेता थे.बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों दो वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. एक वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ और दूसरी वजह है उनकी पर्सनल लाइफ.
खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सनी कौशल से अलग हो चुकी हैं. दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं. इसी बीच हम आपको शरवरी से जुड़ी एक ऐसी बात बता रहे हैं जो शायद ही उनके फैंस को पता हो. दरअसल उनका राजनीति से भी गहरा रिश्ता है. उनके नाना महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैंकौन थे शरवरी वाघ के नाना?शरवरी वाघ का रिश्ता राजनीति से शुरू से ही रहा है.
शरवरी के पिता का नाम शैलेश वाघ हैं जो बिल्डर हैं और उनकी मां नम्रता वाघ आर्किटेक्ट हैं. शरवरी की मां के पिता यानी एक्ट्रेस के नाना महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी हैं. हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं है.महाराष्ट्र के दिग्गज नेता थे मनोहर जोशीशरवरी वाघ के नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे. उनका ताल्लुक शिवसेना से था. वो साल 1995 से लेकर साल 1999 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे. वहीं इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का पद संभाला था. जबकि वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे. मनोहर जोशी का साल 2024 में 87 साल की उम्र में निधन हो गया था.
शरवरी ने 5 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यूएक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद शरवरी ने कुछ फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट काम किया था. इसके जरिए उन्हें फिल्मों और अदाकारी की बारीकियां सीखने का मौका मिला था. उनका एक्टिंग डेब्यू सनी कौशल के अपोजिट कबीर खान की वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी -आजादी के लिए’ से हुआ था. जबकि हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस उन्होंने अपनी शुरुआत फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से की थी. ये फिल्म 2021 में आई थी.
अब आलिया संग ‘अल्फा’ में दिखेंगीशरवरी अब आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का हिस्सा अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे शानदार एक्टर्स भी हैं.