हम दिल दे चुके सनम’ की रिलीज के 27 साल पूरे हो गए हैं. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के सेट पर ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक दूसरे के करीब आए थे.
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ने अपनी रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए हैं. बताया जाता है कि ये ही वो फिल्म है जिसके सेट पर सलमान और ऐश्वर्या का इश्क परवान चढ़ा था. सलमान एक्ट्रेस से इस कदर प्यार करते थे कि जब शूटिंग के दौरान भंसाली ने ऐश्वर्या का हाथ छू लिया था तो सलमान उन पर भड़क गए थे. ये किस्सा इस फिल्म की एक्ट्रेस स्मिता जयकार ने सुनाया था
हम दिल दे चुके सनम 18 जून 1999 को रिलीज हुई थी. सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आए थे. इसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. इस रोमांटिक फिल्म का हिस्सा राजीव गोखले, स्मिता जयकार, विनय पाठक, राजीव वर्मा और दिव्या जगदाले जैसे कलाकार भी थे.
सलमान खान, ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव रहते थे. एक्ट्रेस स्मिता जयकार ने इससे जुड़ा एक किस्सा फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुनाया था. उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने फिल्म के गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग का जिक्र किया था
उन्होंने कहा था ‘मुझे याद है कि गाने आंखों की गुस्ताखियां के एक सीन में ऐश्वर्या राय को एक जगह खड़े रहना था और सलमान खान को उनके आसपास घूमना था. संजय लीला भंसाली जाते हैं और ऐश्वर्या राय को समझाते हैं और इस दौरान वह उन्हें छू लते है. इस पर सलमान खान कहते हैं कि संजय सर आपने उसे छुआ कैसे? आप उसे छू नहीं सकते.’ स्मिता के मुताबिक ये बातचीत यहीं खत्म हो गई थी और आगे सब कुछ ठीक हो गया था.
हम दिल दे चुके सनम के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 43.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ये 1999 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म थी.