Cli

कसूर फेम एक्ट्रेस को हुई बड़ी बीमारी,जीने के लिए बचे है सिर्फ 5 साल।

Uncategorized

की चपेट में आई कसूर एक्ट्रेस। जब करियर की ऊंचाइयों पर जानलेवा बीमारी ने घेरा। डॉक्टर्स ने भी दे दिया जवाब। बोला आपके पास है सिर्फ 5 साल। तब भी हार नहीं मानी एक्ट्रेस। अब बरसों बाद एक बार फिर छलका एक्ट्रेस का दर्द। कभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहां हर तरफ सिर्फ अंधेरा दिखाई देता है।

जब सपने पूरे हो रहे हो, करियर ऊंचाइयों पर हो और अचानक कोई डॉक्टर आकर आपको कह दे कि आपके पास जीने के लिए सिर्फ 5 साल बचे हैं। तो उस पल को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो टूटते नहीं हैं बल्कि अपनी सबसे बड़ी लड़ाई लड़कर दुनिया के सामने मिसाल बन जाते हैं। ऐसी ही कहानी है बॉलीवुड एक्ट्रेस लीसा रे की।

फिल्म कसूर से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाने वाली लीसा रे की जिंदगी पर्दे पर जितनी खूबसूरत दिखती थी, असल जिंदगी में उन्हें उतने ही मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। साल 2009 में जब उन्हें मल्टीपल माइलोमा नाम के एक जानलेवा के बारे में पता चला तो उनकी पूरी दुनिया जिसे एक पल में बदल गई हो। यह बीमारी उनके बोन मेरो तक फैल चुकी थी और हालात बेहद गंभीर थे। लेकिन जिस जगह हर इंसान उम्मीद खो देता है वहीं से लीसा ने अपनी लड़ाई शुरू की। हाल ही में एक्ट्रेस एक पडकास्ट में पहुंची।

जहां उन्होंने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उनके अंदर कहीं ना कहीं एक आवाज लगातार कह रही थी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। भले ही रास्ता कठिन होगा, दर्द होगा, स्ट्रगल होगा लेकिन आखिर में सब कुछ ठीक हो जाएगा और वो इससे बाहर निकल आएंगी। लीसा रे ने कहा, अंदर से एक गहरी समझ या आवाज आ रही थी जो कह रही थी सब ठीक हो जाएगा। तुम इससे उभर जाओगी। यह आसान नहीं होगा लेकिन तुम इससे निकल आओगी। अंदर से मुझे एहसास हुआ कि एक ऐसी चीज थी जिसका मुझे सामना करना था और जिससे गुजरना था।

यह उन सभी चीजों से जुड़ा था जो पहले हुई थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उनके इस मुश्किल दौर में भगवान ने उन्हें मजबूत बनाया। लीसा ने आगे कहा कि कैंसर मेरे बोन मेरो में बहुत गहराई तक फैला हुआ था। यह फिजिकली सबसे गहरी जगह थी। मैं अपनी जिंदगी नहीं जी रही थी। मैं अपनी ऑथेंटिक लाइफ नहीं जी रही थी। मैंने अपने अलग-अलग रूपों को एक साथ नहीं जोड़ा था। ऐसा लगा जैसे जिंदगी, ब्रह्मांड और भगवान मुझे मजबूर कर रहे हो। अब समय आ गया है कि मैं बिना किसी डर और अपनी आवाज से समझौता किए उस काम को करूं जिसके लिए मैं बनी हूं और जो मैं रियल में हूं।

उन्होंने यह भी बताया बीमारी के दौरान कई ऐसे पल आए जब उन्हें लगा जैसे उनका शरीर और आत्मा अलग-अलग हो गए हो। लीसा ने कहा मुझे लगभग शरीर से अलग होने जैसा अनुभव हुआ। जहां सचमुच मुझे लगा कि मैं अपनी बॉडी से बाहर चली गई हूं और महसूस कर रही हूं कि ठीक है सब ठीक है। मैं इससे उभर जाऊंगी। मेरा मानना है कि हमारा एक हायर सेल्फ होता है जिसने एक लाइफ में आने से पहले ही एक तरह का समझौता किया होता है।

मेरा मानना है कि मेरे हायर सेल्फ ने इस खास अनुभव से गुजरने और उससे बाहर निकलने का समझौता किया था। लीसा की यह बातें सिर्फ से लड़ाई की कहानी नहीं है बल्कि यह उस हिम्मत की कहानी है जो इंसान को सबसे अंधेरे दौर में भी आगे बढ़ने की ताकत देती है। कभी ग्लैमर की दुनिया में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से पहचान बनाने वाली लीसा रे आज अपनी हिम्मत और जज्बे के लिए भी जानी जाती हैं।

उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि जिंदगी में मुश्किलें हमें तोड़ने के लिए नहीं आती बल्कि हमें हमारी असली ताकत दिखाने के लिए आती है। एक्ट्रेस एलिसर एक मॉडल और राइटर भी हैं जिन्होंने 1994 में एक छोटे से रोल से डेब्यू किया था।

जबकि असली डेब्यू 2001 में कसूर से किया था। इसके बाद 2005 में उन्होंने दीपा मेहता की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म वाटर में वो दिखाई दी थी।

वहीं उन्होंने Amazon Prime की हेड सीरीज फोर मोर शॉट्स में अपने कैरेक्टर से भी ऑडियंस का दिल जीता। हालांकि बीमारी के बाद वो कम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *