फ्रांस के एवियन में आयोजित जी सेवन समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई देशों के प्रमुख शामिल हुए। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की 10 साल की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसमें वह कैमरे से बचते हुए अपनी मां के पीछे छिप रही है। वह मीडिया वालों से बचने की कोशिश करती नजर आई। जॉर्जिया मेलोनी के साथ रहने और अपने शर्मीले स्वभाव के चलते उनकी बेटी जिनेवरा जियाम ब्रूनो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
जिनेवरा के इसी शर्मीले स्वभाव ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ब्रूनो भी जी सेवन शिखर सम्मेलन में शामिल होने आई और अपनी मां के साथ आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हुई। जिनेवरा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की इकलौती संतान है।
जन्म साल 2016 में हुआ था। में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मेलोनी जब फ्रांस में आयोजित जी सेवन शिखर सम्मेलन के लिए प्लेन से उतर रही है, तो उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद है। हालांकि मां के साथ चलने की जगह वह मां के पीछे-पीछे छुपने की कोशिश करती दिखी। शर्मीले और मासूमियत से भरे व्यवहार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उतरते ही वह मीडिया और कैमरों की नजर में आ गई। में जिनेवरा अपनी मां का हाथ पकड़े हुए नीचे उतरती है और जब मेलोनी का स्वागत किया जा रहा होता है, वह अपनी मां के पीछे छुपी होती है और लोगों से दूर रहने की कोशिश करती है। यह है कि इस दौरान जिनेवरा ने आम बच्चों की तरह ही अपनी मम्मी का हाथ थामे रखा। का एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागतकिए जाने के बाद अधिकारियों ने उनकी बेटी जिनेवरा को गिफ्ट दिया।
इस दौरान भी जिनेवरा का शर्मीला व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आया। हालांकि गिफ्ट मिलने पर उनकी खुशी देखने लायक थी। सिर्फ मेलोनी की बेटी ही नहीं बल्कि जॉर्जिया मेलोनी भी जी सेवन समिट में छाई रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें पीएम मोदी उन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे वायरल कपल बता रहे हैं। दरअसल जी सेवन समिट में ग्रुप फोटो खिंचवाने के लिए जब नेता इकट्ठा हुए तो मेलोनी और पीएम मोदी एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नजर आए। यहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत छोटी ही थी लेकिन अंदाज पुराना था। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल है। मेलोनी ने तुरंत ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया,
जी हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर है। इंटरनेट पर एक मजाकिया चुटकुले के रूप में शुरू हुआ यह नाम अब सोशल मीडिया पर एक सनसनी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के उपनामों को मिलाकर बना नाम मेलोडी पिछले तीन वर्षों में एक जाना पहचाना ऑनलाइन ब्रांड बन गया है।