Cli

दर्दनाक: बंजी जंपिंग बनी मौत! स्टाफ रस्सी बांधना ही भूल गया!

Uncategorized

[संगीत] एक बेहद रोमांचक एडवेंचर, 40 मीटर ऊंचा ब्रिज, चेहरे पर खुशी और हवा में उड़ने [संगीत] का जुनून। एडवेंचर कंपनी के तीन लोग 21 साल की एक लड़की को सुपरमैन पोजीशन में हवा में झूलने के लिए छोड़ देते हैं। लड़की नीचे गिरना शुरू होती है और तभी पीछे से एक खौफनाक आवाज आती है। रस्सी और इसके बाद जो होता है वो किसी की भी रूह कपाने के लिए काफी है। नमस्कार, मैं हूं सिद्धार्थ प्रकाश। आज की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ब्राजील के साऊ पावलो राज्य से आई है।

जगह है लाइमेरा शहर का मशहूर पोंटेडो एस्केलेटो जिसे आम बोलचाल [संगीत] में स्केलेटन ब्रिज या कंकालों का पुल भी कहा जाता है। 21 साल की मारिया एडवाडा रोड्रग्स टी फ्रीतास अपने मंगेतर के साथ इसी ब्रिज पर रोप जंपिंग का रोमांच महसूस करने आई। मारिया ने हाल ही में फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था और वो जंडीरा शहर के एक जिम में काम करती थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह संडे उनके जीवन का आखिरी [संगीत] दिन होने वाला है। ब्राजील की मिलिट्री पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक वहां मौजूद एडवेंचर स्टाफ ने इतनी बड़ी चूक की जिस पर यकीन करना मुश्किल है।

इस भयंकर लापरवाही को समझने के लिए आप अपनी स्क्रीन पर चल रहे इन दो [संगीत] वीडियोस को बहुत ध्यान से देखिए। एक तरफ वो वीडियो है जिसमें साफ दिख रहा है कि इस ब्रिज से सही जंप कैसे होती है। देखिए इस वीडियो में जंपर के हारनेस [संगीत] के साथ एक मोटी सेफ्टी कॉर्ड या रस्सी बंधी हुई है जो उसे नीचे गिरने से बचाती है और हवा में स्विंग कराती है। अब दूसरी तरफ मारिया का यह खौफनाक वीडियो देखिए। जब स्टाफ के लोग मारिया को सुपरमैन पोजीशन में हवा में लॉन्च करने जा रहे हैं तब ध्यान से देखिए। मारिया ने हारनेस तो पहना है लेकिन वो जीवन रक्षक रस्सी वहां से पूरी तरह गायब है। स्टाफ के लोग उसे [संगीत] नीचे गहरी खाई में लॉन्च कर देते हैं। मारिया हवा में गोता लगाती है और चंद सेकंड बाद ही स्टाफ को अपनी उस भयंकर भूल का एहसास होता है। वीडियो में एक आदमी को चीखते हुए सुना जा सकता है कि अरे रस्सी कहां है? लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे से कुछ ही देर पहले मारिया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोस और तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इस अट्रैक्शन की लोकेशन, वहां के स्टाफ और हाथ में बंधे आइडेंटिफिकेशन बैंड की तस्वीर भी डाली थी। सबसे डराने वाली बात यह है कि उन्होंने ब्रिज पर लगे एक बोर्ड की फोटो भी शेयर की थी।

जिस पर साफ-साफ लिखा था खतरा और मौत का जोखिम। एक पोस्ट में मारिया ने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि वह कौन पागल था जिसने मुझे इस ब्रिज से कूदने के लिए यहां आने दिया। और यह शब्द कुछ ही मिनटों में एक डरावना सच बन गया। बिना सेफ्टी के 40 मीटर नीचे गिरने से मारिया सीधे जमीन से जा टकराई। 40 मीटर सुनने में शायद ज्यादा ना लगे। लेकिन यह लगभग 12 13 मंजिला बिल्डिंग जितनी ऊंचाई होती है। यानी अगर कोई व्यक्ति किसी 12 मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर जाए तो नतीजा कितना भयानक होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। खैर वहां मौजूद लोगों ने पैरामेडिक्स के आने से पहले उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन मल्टीपल ट्रॉमा की वजह से मारिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना को मारिया के मंगेतर ने अपनी आंखों के सामने होते देखा। उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ऑपरेटिंग कंपनी के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद दो कर्मचारी जंगल की तरफ भाग गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस हेलीकॉप्टर की मदद से खोजा गया। इन सभी पर लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होने की उम्मीद है। अब सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई छोटी-मोटी भूल नहीं है। यह वो आपराधिक लापरवाही है जिसने एक झटके में एक हंसती खेलती जान ले ली। आपको क्या लगता है? क्या ऐसे एक्सट्रीम स्पोर्ट्स के लिए कड़े नियम और लगातार सेफ्टी ऑडिट्स अनिवार्य नहीं होने चाहिए? अपनी राय नीचे कमेंट्स में जरूर बताइएगा। फिर मिलेंगे एक और वीडियो में। आप देखते रहिए, NDTV इंडिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *