टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने दी अपनी जान। कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस की की खबरों ने मचाई सनसनी। 22 की उम्र में खुद अपने हाथों खत्म की जिंदगी। साड़ी से लगाकर दी जान, निधन की खबर से टीवी के गलियारे में छाया मातम। परिवार का हो रहा बुरा हाल तो फैंस को भी लगा बड़ा झटका।
15 जून की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। खबरें हैं कि 22 साल की बेहद टैलेंटेड, बेहद खूबसूरत और बेहद खुशमजाज एक्ट्रेस संजीता उगले अब हमारे बीच नहीं रही हैं। टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल कुमकुम भाग्य में काम करने के बाद से ही घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस के निधन की खबरों ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संजीता की मौत किसी हादसे में नहीं हुई बल्कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों ही अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया।
तेजी से वायरल होती रिपोर्ट्स में यह दावे किए जा रहे हैं कि 22 साल की संजीता ने सुसाइड कर अपनी सांसों की डोर को खुद तोड़ दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संजीता ने 12 जून संडे के दिन अपने घर पर ही साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस मुंबई के नाला सोपारा में अपने पेरेंट्स और बहन के साथ रहती थी। देर शाम एक्ट्रेस के घर वाले जब बाहर गए तो उसी दौरान घर पर अकेली संजीता ने यह दर्दनाक कदम उठाया और सुसाइड कर लिया। जैसे ही एक्ट्रेस के घर वाले वापस लौटे और बेटी को फंदे से लटका हुआ देखा तो मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बिना देर किए उगले परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मौत का सही कारण पता लगाने के लिए फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 22 साल के जवान बेटी के इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सिर्फ संजीता के परिवार ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सितारों को भी बड़ा झटका लगा है।
पुलिस ने भी एक्ट्रेस की मौत को कंफर्म करते हुए क्या कुछ कहा आप भी सुनिए। कल 14626 को आचोले पुलिस स्टेशन के जुरिडिक्शन में एक मामला सामने आया है। अह [गला साफ़ करने की आवाज़] कुमारी संजीता मछिंद्र उगले उम्र 22 साल इन्होंने अपने खुद के घर में कुछ रीजन की वजह से किया है। उस वजह से उनके पिताजी कि मछिंद्र उगले इनके फिरियादी से फिर से गुना दाखिल किया है।
अकस्मित 58 2026 दाखिल किया है और आगे का कारवाई चालू है। इनक्वेस्ट पंचनामा कारवाई हो गई है। और मरने का रीजन इन्वेस्टिगेशन में आगे समझ में आएगा। वह हिसाब से आगे का कारवाई होगा। अब जिंदा दिल और खुशमजाज संजीता की मौत की खबरों ने बाहर आते ही चारों तरफ सनसनी मचा दी है।
लेकिन हर किसी के ज़हन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों 22 की उम्र में संजीता ने इतना बड़ा और खतरनाक कदम उठाया और क्यों अपने ही हाथों अपनी जान दे दी? पुलिस को एक्ट्रेस के घर से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ 22 साल की संजीता की सुसाइड की खबरें आग की तरह वायरल हो रही है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस का चंद घंटों पहले सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल संजीता ने 14 जून की रात ही अपने सोशल मीडिया हैंडल Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीवी एक्ट्रेस संजीता उगले हाथों में कैमरा लिए सॉन्ग्स के लिरिक्स को गुनगुनाती हुई साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो से निकाली गई तस्वीरों में दूर-दूर तक ना ही एक्ट्रेस परेशान दिख रही हैं और ना ही डिप्रेस्ड। बल्कि आप देख सकते हैं कि मिरर वीडियो बनाते हुए फुल एक्सप्रेशन देते हुए एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
अब चंद घंटों पहले इंस्टा पर यह हंसती खेलती वीडियो पोस्ट करने वाली संजीता ने आखिर क्यों मौत को गले लगाया? इसका जवाब तो एक्ट्रेस के साथ ही चला गया है।
लेकिन पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर इसके पीछे की वजह और सच को बाहर लाने की कोशिश कर रही है। बहरहाल एक्ट्रेस के निधन की खबरों ने हर किसी को परेशान कर दिया है और सभी नम आंखों के साथ एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।