रंगीला फिल्म से हर दिल में छा जाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज इंडस्ट्री से मानो गायब हो गई है। ऐसे में फैंस के मन में ये बात जरूर आती होगी की उर्मिला मातोंडकर बिना फिल्मे, पति , पैसा कहा से कमाती है। तो चलिए आज इसी को लेकर बात करते है।
उर्मिला ने अपना फिल्मी सफर 3 साल की उम्र में 1977 की फिल्म कर्म से शुरू किया था. उन्हें 1983 की हिट फिल्म मासूम में तीन चाइल्ड आर्टिस्ट मे से एक की भूमिका निभाकर पहचान मिली थी. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी ने लीड रोल प्ले किया था.
इसके बाद उर्मिला ने साल 1991 में रिलीज़ हुई नरसिम्हा के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था. ये फिल्म हिट रही थी. इसके बाद उन्होंने चमत्कार जैसी कुछ औसत और सेमी-हिट फिल्मों में काम किया और एक स्टार बन गईं.
रामगोपाल वर्मा की रंगीला फिल्म करने के बाद उर्मिला मातोंडकर टॉप की एक्ट्रेस बन गई थी उनके पास फिल्म की लाइन लग गई थी उन्होंने बहुत सारी फिल्में की। लेकिन उसके बाद 2008 में, उन्होंने Karzzzz में अभिनय किया, जो 1980 के दशक की क्लासिक Karz की रीमेक थी. इस फिल्म में हिमेश रेशमिया, श्वेता कुमार, डिनो मोरिया और डैनी डेन्जोंगपा भी थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और इसी के साथ उर्मिला का करियर भी चौपट हो गया.
मार्च 2016 में, उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की, जो उनसे 9 साल छोटे थे. बाद में धर्म परिवर्तन की खबरों पर सफाई देते हुए उर्मिला ने कहा कि शादी के बाद भी उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है. वह शादी के बाद भी हिंदू हैं और उनके पति और ससुराल वालों ने कभी उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं डाला. उर्मिला मातोंडकर ने कहा था कि वह हमेशा हिंदू रहेंगी.
कुछ साल पहले उर्मिला मातोंडकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत को लेकर खबरों में थीं. अभिनेत्री 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गई थीं.
फिलहाल उर्मिला मातोंडकर ना फिल्में कर रही हैं ना ही उनका पॉलिटिकल करियर चल रहा है लेकिन वे आलीशान लाइफ जरूर जी रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की अनुमानित नेटवर्थ 68 करोड़ रुपये है.