सलमान खान के हिरण कांड पर आधारित फिल्म काला हिरण का टीजर कल रिलीज हुआ। सलमान खान इस फिल्म पर और टीजर पर रोक लगाना चाहते हैं। उसके लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी जिसकी सुनवाई 19 जून को होनी है। मेकर्स इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे और फिल्म को तो रिलीज़ करके ही रहेंगे। लेकिन अब इसी बीच फिल्म के एक सीनियर एक्टर है
जिन्होंने फिल्म में वकील का किरदार निभाया है। उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं और कहा है कि मेकर्स ने मुझे नहीं बताया कि यह फिल्म सलमान खान के हिरणकांड पर थी। यह एक्टर है गोविंद नामदेव। गोविंद नामदेव ने कहा है उनसे कहा गया था कि यह फिल्म जो है यह संबल की कहानी है और संबल के लोगों के बारे में है और यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है। तो इसी के चलते गोविंद नामदेव ने इस फिल्म को हां कहा। गोविंद नामदेव का कहना है कि मैं वहां पहुंचा।
उसके बाद मुझे बताया गया कि यह फिल्म जो है अब इसका नाम काला हिरण है और सलमान खान का जो काला हिरण का केस था उसमें कोर्ट में जो बहस चली थी उस टॉपिक पर यह फिल्म है। कोर्ट से रिलेटेड जितने भी तथ्य थे वो गोविंद नामदेव को दिखाए गए थे और उसके बेसिस पर ही उनके कोर्ट के सींस शूट किए गए थे। अब क्योंकि तथ्यों पर आधारित है और कोर्ट रूम ड्रामा है तो गोविंद नामदेव तब तक यह फिल्म कर रहे थे। लेकिन उनका कहना है
कि जैसे ही उन्होंने फिल्म का टीजर देखा उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्हें टीज़ से पहले अंदाजा भी नहीं था कि यह फिल्म सलमान खान के अगेंस्ट है और उनका कहना है कि वह किसी भी बिश्नोई गैंग को सपोर्ट नहीं करते हैं। अगर उन्हें पहले ही पता होता कि इस फिल्म में इस तरह का एंगल दिखाया जाएगा तो वो इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं बनते। सलमान खान उनकी इंडस्ट्री के हैं। अच्छी जान पहचान है, कलीग्स हैं। वो सलमान खान के खिलाफ ऐसा काम कभी नहीं करते। गोविंद नामदेव का कहना है कि मेरे भरोसे के साथ खिलवाड़ किया गया है और मैं यह फिल्म छोड़ रहा हूं। वैसे तो फिल्म बन चुकी है
लेकिन अकॉर्डिंग टू गोविंद नामदेव उनके कुछ सींस बाकी थे जो गांव में जाकर शूट होने थे और लोगों के बीच में शूट होने थे जो लोग हिरण को प्यार करते हैं उनके बीच वो सीन्स अभी तक शूट नहीं हुए हैं तो वो यह सींस नहीं करेंगे साथ ही मेकर्स से सवाल पूछेंगे कि आखिर उनके साथ यह क्यों किया गया? गोविंद नामदेव के स्टेटमेंट के बाद अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि गोविंद नामदेव सलमान के नाम से डर गए हैं क्योंकि इतने सीनियर एक्टर हैं इंडस्ट्री में सालों से काम किया है। ऐसे कोई भी उन्हें गलत कहानी बताकर फिल्में नहीं ले सकता है। उन्होंने इसी इंडस्ट्री में अपने बाल सफेद किए