बॉलीवुड की फिल्मों में अमरीश पुरी का गुस्सा सबसे ज्यादा अच्छी और खतरनाक माना जाता है। ऐसे में सोचिए उसे एक्ट्रेस की हालत क्या हुई होगी जब अमरीश पुरी ने उसे चांटा मार दिया।
यह किस्सा भूमिका फिल्म की सेट पर से है। फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सालों बाद काफी चर्चा में है, जिसमें अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को असली में थप्पड़ मार दिया था. इस घटना का खुलासा खुद अमरीश पुरी ने एक पुराने टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में किया था. उन्होंने बताया, ”फिल्म के एक सीन में मुझे स्मिता पाटिल को बाहर जाने से रोकना था. इस दौरान मुझे गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मारना था.
निर्देशक श्याम बेनेगल चाहते थे कि यह पूरी तरह वास्तविक लगे.”अमरीश पुरी ने आगे कहा, ”शूटिंग शुरू होने से पहले मेरे मन में एक विचार आया. मैंने श्याम बेनेगल से पूछा कि क्या मैं इस सीन में सचमुच स्मिता पाटिल को थप्पड़ मार सकता हूं, ताकि सीन में दिखाई देने वाली प्रतिक्रिया पूरी तरह स्वाभाविक लगे.
मेरा ये सुझाव उन्हें पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसकी अनुमति दे दी.” इसके बाद जब कैमरा चल रहा था और सीन की शूटिंग शुरू हुई, तब अमरीश पुरी ने अचानक स्मिता पाटिल को सच में थप्पड़ मार दिया।
क्योंकि स्मिता को इस बारे में पहले से कुछ नहीं बताया गया था, इसलिए उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आए, वे पूरी तरह वास्तविक थे.