प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को गंभीर वायरल संक्रमण की शिकायत के कारण सोमवार को मुंबई के एक प्रमुख अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
उन्हें तेज बुखार, कमजोरी, खांसी और शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दिए थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे को उनके गांव से देखभाल करने वाले लोग एंबुलेंस से मुंबई लाए और अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर की शुरुआती जांच के अनुसार तबीयत खराब होने का कारण वायरल संक्रमण के साथ-साथ डिहाइड्रेशन है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि अन्ना हजारे पिछले कई दशकों से ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रहे हैं। महाराष्ट्र के अहिल्या नगर के रायगंज सिद्धि गांव को उन्होंने सूखे और पिछड़े गांव से एक आदर्श गांव में बदलने का काम किया। जलसंब विकास, सामूहिक श्रम और सामाजिक अनुशासन पर आधारित उनका मॉडल देश भर में चर्चा का विषय रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 2011 में सबसे ज्यादा पहचान मिली जब उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का नेतृत्व किया। जन लोकपाल कानून की मांग को लेकर चला यह
आंदोलन देश के कई शहरों में फैला और भ्रष्टाचार विरोधी राजनीति की दिशा को प्रभावित करने वाला माना गया। इससे पहले भी वह महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार और सरकारी अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। एबीवी एंटरटेनमेंट की टीम अन्ना हजारे के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।