Cli

‘मुझे गिरफ्तार करके जेल भेज दो कोर्ट में सबके सामने क्यों चीखे थे राजेश खन्ना, जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Uncategorized

किस्सा राजेश खन्ना का। बात उस दौर की जब राजेश खन्ना इनकम टैक्स के फेर में पड़ गए और कोर्ट में जब पहुंचे तो चीखते हुए बोले कि मुझे तो गिरफ्तार कर लो। और कहानी उस दौर की है जब इनकम टैक्स के छापे राजेश खन्ना पर पड़े। किस्सा कुछ यूं है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने राजेश खन्ना पर एक केस ठोक दिया था। उन्होंने उनकी प्रॉपर्टी शो करते समय कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया था कि उनके बंगले आशीर्वाद में एक मिनी थिएटर भी है।

आरोप यह भी था कि उन्होंने यह बात भी छिपाई कि यह मिनी थिएटर बनाने के लिए पैसा कहां से आया? और इस वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर ₹61506 वसूल करने का केस दायर कर दिया। कोर्ट राजेश खन्ना के नाम पर तीन बार वारंट जारी करके रद्द कर चुका था। ना राजेश खन्ना कोर्ट में हाजिर हुए ना उनका कोई वकील और जब लास्ट वारंट जारी किया गया तो राजेश खन्ना को हाजिर होना लाजिम हो गया।

वीसी स्टेशन मुंबई के कोर्ट में राजेश खन्ना को हाजिर होना था। केस चल रहा था। अचानक राजेश खन्ना भीड़ को चीरते हुए जज साहब के सामने पहुंचे और जोर से फिल्मी स्टाइल में चिल्लाते हुए बोले आप मुझे गिरफ्तार कर लो। जेल की सलाखों के पीछे डाल दो आप मुझे। राजेश खन्ना की ये तेवर देखते हुए सामने बैठे जज बी एस पाटिल ने उसी टोन में राजेश खन्ना से कहा कि अगली बार मैं तुम्हें और तुम्हारे वकील को यहां नहीं देखना चाहता।

यह बात जज साहब ने कही। बीएस पाटिल उसी टोन में जिस टोन में राजेश खन्ना ने कहा था। अगली बार मैं तुम्हें और तुम्हारे वकील को यहां नहीं देखना चाहता और दोनों के बीच तीखे तेवर से मामला और ज्यादा बिगड़ गया। राजेश खन्ना सुपरस्टार थे, बड़े एक्टर थे। लेकिन वो जज थे। जज की अवमानना एक तरीके से कानूनी पचड़े में फंसने वाली बात थी। तब दोनों पक्षों के वकील ने मिलकर मामले को हल किया।

फिर उसके बाद राजेश खन्ना को भी जज का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि वह दिन जज साहब का आखिरी दिन था। उनका प्रमोशन हो गया था। उसके बाद वह एडिशनल चीफ जज बन गए थे। इसके बाद उनका कुरला कोर्ट मुंबई में ट्रांसफर हो गया। और इस किस्से से साफ है कि आम जनता के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजरों से बचते नहीं है।

और बाद के दिनों में तमाम फिल्मी मैगजीनंस में पत्रपत्रिकाओं में इस किस्से को बहुत चटपटे अंदाज में चटकारे लेकर छापा जाता था और लोग पढ़ते भी थे। कि किस तरीके से राजेश खन्ना ने कोर्ट में घुसकर चीरते हुए भीड़ को जज साहब से सीधे आंख में आंख डालकर कहा कि आप मुझे गिरफ्तार कर लो मुझे जेल में डाल दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *