Cli

दीपिका के लिए कंगना के ऐसे शब्द सुन सबको चक्कर आ गया

Uncategorized

कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म रिलीज हुई। भारत भाग्य विधाता। इस फिल्म के रिलीज के दौरान कंगना रनौत ने कई सारे मीडिया से बात की और इस बार कंगना रनौत के सुर बदले बदले नजर आए। कंगना रनौत पॉलिटिक्स में जाने से पहले कुछ और थी और कंगना पॉलिटिक्स से होकर जब आई है तो कुछ और है। क्या पॉलिटिक्स में कंगना ने इतने ज्यादा पापड़ बेले हैं

या इतनी ज्यादा और काली सच्चाई देख ली है कि उन्हें अब बॉलीवुड अच्छा लगा है? वेल कंगना के इन बदले सुरों को देखकर लोग यही कह रहे हैं। जब सुशांत सिंह राजपूत की डेथ हुई थी तब कंगना ने बॉलीवुड को लेकर काफी काले चिट्ठे खोले थे और कह सकते हैं कि दुनिया को बॉलीवुड की असली सच्चाई कंगना रनौत ने ही बताई। लेकिन कई ऐसे एक्टर्स थे जिन पर कंगना रनौत ने तीखे वार किए थे।

उसमें से एक दीपिका पादुकोण भी है जिनके डिप्रेशन के बारे में कंगना रनौत ने कहा था कई लोग हैं इंडस्ट्री में जो अपने डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं। डिप्रेशन से पैसा कमाते हैं। इनका डिप्रेशन का धंधा है। एक ब्रेकअप जो 10 साल पहले हुआ उससे यह अब डिप्रेस हो रहे हैं। कंगना ने दीपिका पादुकोण पर यह तीखी टिप्पणी की थी। दीपिका पादुकोण ने इसके रिटर्न में कभी भी कंगना को कोई जवाब नहीं दिया।

वो अपना काम करती रही और उन्होंने अपने काम से ही अपनी पावर दिखाई। इधर कंगना रनौत की बात करें तो इतने सारे बॉलीवुड में पंगे लेने के बाद वो भी पॉलिटिक्स में चली गई। पॉलिटिक्स में उन्होंने कुछ समय काम किया और अब वो एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। भारत भाग्य विधाता फिल्म उन्होंने की है और इसी दौरान उनसे जब दीपिका के बारे में पूछा गया तो जिस दीपिका के लिए उन्होंने कहा था कि यह तो डिप्रेशन का धंधा करती है। उनके बारे में कंगना रनौत ने कहा। मैंने दीपिका जैसे कलाकारों से बहुत कुछ सीखा है।

वो स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आती है। साथ ही कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को लगता है कि एक्ट्रेसेस आती जाती रहती है। लेकिन कई बड़ी एक्ट्रेसेस हैं जो हमेशा के लिए याद रखी जाएंगी। इस लिस्ट में भी कंगना रनौत ने माधुरी दीक्षित, मीना कुमारी जैसी एक्ट्रेसेस का नाम लिया और उनके साथ ही दीपिका पादुकोण का भी नाम लिया। तो अब कंगना रनौत दीपिका से काफी इंप्रेस्ड नजर आ रही है। आखिर कंगना का यह सुर दीपिका के लिए क्यों बदला है? यह सवाल लोगों को खाए जा रहा है और यही वजह है कि कई लोग यह मान रहे हैं पॉलिटिक्स में जाकर कंगना रनौत ने देखा कि असली पॉलिटिक्स क्या होती है। यही वजह है कि अब उन्हें बॉलीवुड की पॉलिटिक्स बहुत छोटी लगने लगी है और बॉलीवुड की गंदगी भी बहुत साफ सुथरी लगती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *