Cli

क्यों रातोरात सैफ अली खान को खाली करना पड़ा था महल? सोहा ने बताया डरावना सच।

Uncategorized

सैफ अली खान का एक महल ऐसा भी जहां जमा है भूतों का डेरा। कभी वहां रहता था नवाब परिवार लेकिन अब पसरा है वीराना। रातोंरात महल को खाली कर गया था नवाब परिवार। पटौदी में है सैफ का पुश्तैनी महल जिसमें अब रहते हैं ।

सैफ की बहन सोहा अली खान ने उठाया था इस राज से पर्दा। जी हां, सुनकर आपको भले ही यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह बात 100% सच है कि सैफ अली खान के पटौदी वाले महल में ने डेरा जमाया हुआ है। नवाब परिवार के पटौदी पैलेस के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते होंगे।

800 करोड़ की कीमत का यह शानदार महल अपनी वैभवता के लिए जाना जाता है। इब्राहिम कोठी के नाम से मशहूर इस महल में कई बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी सीरीज की शूटिंग हुई है। नवाब बेगम करीना कपूर खान की कई सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस आलीशान महल की झलक देखने को मिलती है।

लेकिन हम नवाब परिवार के जिस ह्टेड महल की बात कर रहे हैं वो पटौदी पैलेस नहीं है। जी हां, पटौदी में इब्राहिम कोठी के अलावा नवाब परिवार का एक और महल है। जहां नवाब परिवार के सदस्यों का नहीं बल्कि भूतों का डेरा है। इस महल का नाम पीली कोठी है जो आलीशान महल पटौदी पैलेस से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

लेकिन वह महल खंडर बन चुका है। वहां कोई नहीं रहता क्योंकि कभी किसी जमाने में वहां कुछ ऐसे हादसे हुए जिसके बाद माना जाने लगा कि वहां भूतों ने अपना डेरा जमा लिया है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने खुद किया था। दरअसल सोहा ने इस बात का खुलासा अपनी कमबैक फिल्म छोरी 2 के प्रमोशन के दौरान किया था। तब सोहा ने बताया था कि हम पटौदी के रहने वाले हैं। हरियाणा में हमारा घर है। वहां पर एक छोटा महल है और उसके बाजू में एक और महल है जिसके बारे में लोगों को शायद नहीं पता है।

उसका नाम है पीली कोठी। वहां पर पहले हमारी फैमिली रहती थी और एक रात अचानक सबने अपने सामान बांधे और वहां से बाहर निकल गए। इसके बाद वह उस जगह रहने लगे जिसे आप लोग पटौदी पैलेस के नाम से जानते हैं।

इसके साथ ही सोहा ने पीली कोठी को खाली करने की वजह भी बताई थी। सोहा ने कहा था कि वहां से अचानक बाहर निकलने का कारण सुपर नेचुरल पावर थी। इस बारे में लोग कहते हैं मैं तो नहीं थी उस वक्त। कहा जाता है कि उस महल में रहने वाले लोगों को थप्पड़ पड़ते थे। उन्हें मारता था और उसके हाथ के निशान चेहरे पर पड़ जाते थे।

मेरी परदादी को भूत ने थप्पड़ मारा था और मेरा कहना है कि पता नहीं वो उस वक्त हुआ भी था या नहीं। वो प्राइम रियलस्टेट है लेकिन वो अभी तक खाली पड़ा हुआ है। एक खंडर जैसा है। जरूर कोई तो कारण होगा कि आज तक भी लोग उस जगह पर नहीं रह रहे और कोई कब्जा भी नहीं कर रहा है।

सोहा के इस खुलासे ने हर किसी को दंग कर दिया था। वहीं पीली कोठी से ठीक उलट है पटौदी पैलेस जिसे नवाब परिवार की शानदार विरासत के तौर पर जाना जाता है। सैफ अक्सर अपने परिवार के साथ यहां लंबी छुट्टियां बिताने जाते हैं। इस महल में कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *