Cli

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद बीवी ने क्यों छोड़ा पति का साथ, जानकर बौखला जाएंगे।

Uncategorized

कुछ हादसे ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी नहीं भुलाए जा सकते। 2025 में एक ऐसा ही हादसा अहमदाबाद में हुआ गुजरात के अहमदाबाद में आज से 1 साल पहले यानी की 2025 में एक विमान हादसा हुआ जिसने सबको डरा दिया।

यह डर यह सजना इतना गहरा हुआ कि आज भी कई परिवार इससे उभर नहीं पा रहे। इस हादसे में परिजन को खो चुके परिवार आज इस कदर डर चुके हैं कि विमान की आवाज सुनते ही कांपने लगते हैं।

दीव के रहने वाले रफीक अरब ने इस हादसे में अपने 25 साल के बेटे फैजान को खो दिया। फैजान ब्रिटेन में इस्लामिक स्टडीज की पढ़ाई कर रहा था और परिवार से मिलकर वापस लौट रहा था। उड़ान भरने से पहले उसने अपने पिता को मैसेज भेजा था कि पापा, मैं फ्लाइट में बैठ गया हूं और जा रहा हूं। रफीक कहते हैं कि उन्हें क्या पता था कि यह बेटे का आखिरी संदेश होगा। हादसे के बाद से उनका पूरा परिवार विमान यात्रा से डरने लगा है।

रफीक अरब बताते हैं कि हादसे के बाद उन्होंने आज तक कोई उड़ान नहीं भरी। उनके मुताबिक अब आसमान में उड़ते विमान की आवाज भी डर पैदा कर देती है। उनके परिवार के लिए हर उड़ता विमान उस दर्दनाक दिन की याद बन गया है।

वहीं सूरत की रहने वाली मुक्ति वंसाडिया ने इस हादसे में अपने माता-पिता को खो दिया। उनके माता-पिता पहली बार विदेश जा रहे थे और पहली बार ही विमान में बैठे थे। वे लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। मुक्ति बताती हैं कि उनके माता-पिता बच्चों की तरह खुश थे और यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थे।

इतना ही नही अहमदाबाद के अजय परमार उस समय दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वह गंभीर रूप से गए और दो महीने तक अस्पताल में इलाज चला। डॉक्टरों ने उन्हें धूप में काम करने से मना कर दिया, जिससे उनका माली का काम छूट गया।

आर्थिक परेशानी बढ़ी और हादसे के कुछ समय बाद उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। अजय कहते हैं कि रात में अचानक नींद खुल जाती है और विमान की आवाज सुनकर डर लगने लगता है। उनके मुताबिक वह आज भी आग और चीखों वाला वह मंजर नहीं भूल पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *