Cli

बॉलीवुड में छाया मातम! मशहूर सिंगर की हुई मौ!त

Uncategorized

मशहूर सिंगर ने कहा दुनिया को अलविदा। सीने में दर्द बना की वजह। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सिंगर ने तोड़ा दम। परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। इंडस्ट्री में भी छाई शोक की लहर। जी हां, जून की शुरुआत होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह तो ई2 आपको पहले ही बता चुका है कि 4 जून को हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर और पूर्व सीबीएफसी चीफ प्रहलाद नीलानी ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। प्रहलाद जी के यू अचानक गुजर जाने का गम अभी चाहने वाले भुला भी नहीं पाए थे कि 6 जून को नेशनल अवार्ड विनिंग मलयालम एक्टर सलीम कुमार के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और अब 8 जून की सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है।

खबरें है कि हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और स्टेज आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। लगातार आ रही इन दुखद खबरों से फिल्मी गलियारे में शोक की लहर छाई हुई है। बता दें कि पेप्सी शर्मा हरियाणवी इंडस्ट्री की वह जान थे जिनकी रागिनी से लेकर स्टेज परफॉर्मेंस को बच्चों से लेकर बूढ़े लोग भी बेहद एंजॉय किया करते थे।

हरियाणवी रागिनी और गानों को गातेगाते अपने चुटकुलों और मजाकी अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर करने वाले पेप्सी शर्मा आज हम सभी को रुलाकर चले गए हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद के रहने वाले पेप्सी शर्मा को अचानक सीने में दर्द उठा और इसके बाद बिना देर किए सिंगर को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टर्स की पूरी कोशिश और सही वक्त पर इलाज मिलने के बावजूद हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा को नहीं बचाया जा सका और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही आर्टिस्ट ने अपना दम तोड़ दिया। निधन की खबर बाहर आते ही पेप्सी शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही साथ लाखों फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। साथ ही पेप्सी के गुजर जाने की खबर जानने के बाद हर कोई नम आंखों से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहा है और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना भी कर रहा है।

गौर करने वाली बात तो यह है कि पेप्सी शर्मा की फैन फॉलोइंग उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों तक देखी जाती थी। पेप्सी शर्मा के स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा होते थे और उनके लाइव शो को एंजॉय करते थे। बहरहाल आज भले ही पेप्सी शर्मा ने यूं बेवक़ हम सभी को अलविदा कह दिया हो और हम सभी को छोड़कर चले गए हो लेकिन उनका काम गाने और रागिनी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *