Cli

बॉलीवुड में छाया मातम! नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर का हुआ निधन।

Uncategorized

फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका। नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर का निधन। 56 साल के एक्टर की हार्ट अटैक से मौत। शनिवार रात 10:00 बजे ली आखिरी सांस। वेंटिलेटर पर थे एक्टर। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। फैंस को लगा तगड़ा झटका।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऐसी खबर जिसने फैंस ही नहीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे दिया है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज और नेशनल अवार्ड विनर एक्टर सलीम कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 56 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार 6 जून की रात कोच्ची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है।

खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई और चाहने वालों की आंखें नम हो गई। बताया जा रहा है कि सलीम कुमार पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी हालत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर्स की टीम लगातार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी।

उन्हें सपोर्ट पर भी रखा गया। दिए गए, डायलिसिस तक किया गया। लेकिन जिंदगी की इस जंग में आखिरकार वह हार गए। एक्टर के निधन के बाद अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जिसमें बताया गया कि इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा आया था और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम कुमार किडनी से जुड़ी समस्याओं, लिवर, और फेफड़े की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। खबरों के मुताबिक कुछ साल पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज सलीम कुमार हमारे बीच नहीं रहे।

परिवार वालों के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें सलीम कुमार सिर्फ एक कमाल के एक्टर ही नहीं थे बल्कि उनमें कई टैलेंट थे।

उनकी कॉमिक टाइमिंग, मासूमियत और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती थी। बता दें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और मिमिक्री से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर मलयालम सिनेमा में एक खास जगह बना ली थी। साल 1997 में फिल्म इष्टा मानू नूरू वट्टम से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वन मैन शो मीसा माधवन कल्याण रमन सीआईडी जैसी फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। उनकी कॉमेडी लोगों को हंसाती थी। लेकिन जब उन्होंने गंभीर किरदार निभाने शुरू किए तो उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। फिल्म अच नूरंगथा वीडियो के लिए उन्हें केरला स्टेट फिल्म अवार्ड मिला। जबकि अदा मिंटे मकान अबू ने उन्हें नेशनल अवार्ड दिलाया। यह साबित करता है कि सलीम कुमार सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं थे बल्कि एक शानदार और मल्टी टैलेंटेड कलाकार थे। आज सलीम कुमार भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनके निभाए गए किरदार हमेशा जिंदा रहेंगे।

उन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया और फैंस ने अपना चहेता सितारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *