दिव्या भारती, श्रीदेवी, सिल यह तीनों नाम सुनते ही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की याद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी की मौत के पीछे एक अनसुलझी पहेली है। एक्सीडेंट, सुसाइड या फिर किसी ताकतवर शख्स की साजिश। आज हम टॉप फाइव सीरीज के पहले एपिसोड में बात करेंगे बॉलीवुड की पांच सबसे डरावनी और रहस्यमय मौतों के बारे में। ऐसी कहानियां जो आपको रात भर सोने नहीं देंगी। तो बिना किसी देरी के मेरे साथ आगे बढ़िए इस सफर में। क्योंकि इस लिस्ट में सात समंदर पार वाली आइकॉनिक गर्ल दिव्या भारती भी है। जिसकी अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया था। क्या यह सच में एक्सीडेंट था? और अमिताभ बच्चन के साथ करियर की शुरुआत करने वाली जिया खान भी है। क्या उनकी मौत के पीछे एक बड़े स्टार किड का हाथ था? बॉलीवुड की सबसे बड़ी आइकॉन श्रीदेवी भी इस लिस्ट में है और साउथ की सिल्क भी विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह की डर्टी पिक्चर भी बन चुकी है और एक अंतिम नाम जो आपको सबसे ज्यादा चौंकाएगा तो अगर आप इन सभी रहस्यों को जानना चाहते हैं तो पूरी वीडियो मेरे साथ अंत तक जरूर देखिएगा और साथ ही कमेंट करके बताइएगा कि किसकी मौत को आप सबसे रहस्यमय मानते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। दिव्या भारती यह वह नाम है जिसने बस 3 साल के करियर में बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। श्रीदेवी जैसी दिखने वाली इस एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में ही बड़े-बड़ों को टेंशन दे दी। फिर अचानक एक दिन खबर आई कि वह दुनिया छोड़ गई। यह हादसा था
सोची समझी साजिश। यह सवाल आज भी जिंदा है। दिव्या के बारे में कहते हैं कि उन्होंने चुपचाप प्रोड्यूसर साजिद नारियावाला से शादी कर ली थी। नाम बदलकर सना खान रखा। यह बात सबसे छिपा कर रखी गई ताकि करियर खराब ना हो। पर शादी के तुरंत बाद ही रिश्ते बिगड़ने लगे। कहते हैं कि घर में लड़ाई झगड़े इतने बढ़ गए कि दिव्या अपने अलग फ्लैट में रहने लगी थी। 4 अप्रैल 1993 की वो काली रात जब दिव्या भारती शूट कर कर वापस मुंबई लौटी थी और बहुत खुश थी। घर पर उनकी ड्रेस डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला भी मौजूद थे। सब मिलकर रम स्कॉच पी रहे थे। किचन में मेड अमृता भी थी जो अपना काम कर रही थी। रात के करीब 11:30 बजे दिव्या नशे में थी और वह किचन के पास वाली खिड़की पर पीठ करके बैठ गई। अमृता से बात कर रही थी वो और अचानक उनका हाथ फिसला और वो सीधे पांचवी मंजिल से नीचे जा गिरी। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लेकिन यहीं से उठते हैं कई ऐसे सवाल जिसका आज तक कोई जवाब नहीं मिला। सबसे बड़ा राज जिस जगह दिव्या खिड़की से नीचे गिरी वहां हमेशा एक कार खड़ी रहती थी। पर सिर्फ उस रात ही वो कार वहां पर नहीं थी। कैसे और क्यों? दूसरा राज कुक अमृता जो उस वक्त दिव्या से बात कर रही थी उसे दिव्या के मौत के बाद ऐसा शौक लगा कि उसने कभी कुछ बोला ही नहीं और जल्दी उसकी मौत भी हो गई। आखिर कैसे? सवाल यह भी उठे कि साजिद कहां थे? नशे में उनके दोस्त ने दिव्या को उस खुली खिड़की पर क्यों बैठने दिया? पुलिस ने एक्सीडेंट बताकर केस तो बंद कर दिया। पर दिव्या भारती की मौत की बुद्धि आज भी अनसुलझी है। पर यह राज दिव्या और उनके कुक अमृता के साथ ही दफन हो गया कि उस राग आखिर असल में हुआ क्या था। बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे हमेशा एक अंधेरा सच छिपा होता है। जहां कई सितारे अचानक खो जाते हैं। जिया खान भी उन्हीं में से एक थी। अमिताभ बच्चन के साथ दमदार शुरुआत करने वाली जिया देखते ही देखते आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ काम करके छा गई। मगर फिर उनकी जिंदगी में एंट्री हुई एक नामचीन हस्ती के बेटे की और सब कुछ बिखर गया। बात है 3 जून 2013 की। मुंबई के एक अपार्टमेंट में जिया की लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने इसे सुसाइड बताया।
लेकिन यह बात किसी को हजम नहीं हुई। दरअसल फिल्मों के दौरान ही जिया की मुलाकात आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से हुई। शुरू में दोस्ती, फिर प्यार पर धीरे-धीरे यह रिश्ता जहर बनने लगा। जिया का करियर ढलान पर आ गया और सूरज के साथ झगड़े बढ़ने लगे। जिया की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने सीधा आरोप सूरज पंचोली पर लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका कत्ल हुआ है। जांच में पता चला कि मौत से ठीक पहले जिया और सूरज के बीच जबरदस्त बहस हुई थी। कुछ दिन बाद पुलिस को जिया के बस से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इस घट में किसी का नाम नहीं था। पर उसने प्यार के नाम पर मिले धोखे, मानसिक और शारीरिक टॉर्चर और अबॉर्शन के दर्द की पूरी कहानी लिखी थी। जो हर तरफ से सूरज पंचोली की तरफ ही इशारा कर रहा था। खत पढ़कर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगा। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब राबिया खान ने ब्रिटेन से फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। उस रिपोर्ट में सामने आया कि जिया के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे जो लटकने से नहीं आ सकते थे। इस सबूत के बाद केस सीबीआई को सौंप दिया गया। सालों तक जांच चली पर 2020 में सीबीआई ने भी मर्डर की पास से इंकार कर दिया। हालांकि यह माना कि जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। मगर ठोस सबूतों की कमी के चलते सूरज पंचोली बरी हो गए। बाद में इन्हीं एक्टर का नाम दिशा साल्यान के केस में भी आया।
हालांकि जिया की मां आज भी हार नहीं मानी है। उनका कहना है कि जो लड़की खुश थी और जिसके पास नए फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट थे वो खुदकुशी क्यों करेगी? जिया खान की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है। क्या यह सुसाइड था या सोची समझी साजिश? यह राज शायद हमेशा हमेशा के लिए जिया के साथ ही दफन हो गया। 24 फरवरी 2018 यह दिन बॉलीवुड के लिए एक शौक था। हमारी सबकी फेवरेट श्रीदेवी दुबई के एक फाइव स्टार होटल में खत्म हो गई। मौत की वजह बाटब में डूबना। सवाल यही है कि इतनी बड़ी हीरोइन जिसकी हाइट बाटब से भी बड़ी थी वो आखिर कैसे डूब गई? उस कमरे में सिर्फ उनके पति बोनी कपूर थे और कहानी भी उन्हीं की थी। मोनी ने बताया कि श्रीदेवी नहाने गई और जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए तो वह अंदर गए और उन्हें बा टब में डूबा हुआ पाया। पुलिस ने जांच की यहां तक कि बोनी कपूर का लाइट डिटक्टर टेस्ट भी हुआ। पर अंत में इसे हादसा बताकर फाइट बंद कर दी गई। लेकिन जनता के मन में डाउट हमेशा रहा। आगे चलकर 250 करोड़ के इंश्योरेंस वाली बात ने भी मामले को गमा दिया था। इन सभी चीजों के 5 साल बाद बोनी कपूर ने एक नया राज खोला जिसने सबको हिला दिया। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। वो स्क्रीन पर फिट दिखने के लिए भूखी रहती थी और नमक तक नहीं खाती थी। इस चक्कर में वह अक्सर बेहोश हो जाती थी। मोनी कपूर का मानना है कि दुबई में भी यही हुआ होगा। वो बेहोश हुई और बाट टब में डूब गई। ट्विस्ट यह है कि यह बात साउथ के हीरो नागार्जुन को भी पहले से पता थी। नागार्जुन ने बोनी कपूर को बताया कि एक शूटिंग के दौरान श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थी और उनके दांत भी टूट गए थे। बोनी कपूर का दावा है
कि उन्हें यह बात श्रीदेवी की मौत के बाद पता चली। अब यही सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है। अगर इतना बड़ा खतरा था, तो पति बोनी ने उन्हें अकेले दुबई में क्यों छोड़ दिया? नागार्जुन को पता था तो पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को यह बात क्यों नहीं पता थी? यह बात 5 साल बाद क्यों बताई गई? बेशक केस बंद है। लेकिन बोनी कपूर चाहे कितनी भी सफाई दे दे। श्रीदेवी की यह अनसुलझी मौत आज भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी मिस्ट्री बनी हुई है। जिसके आसपास उनका ही नाम गूंजता है और जनता की नजर में वो हमेशा शक के घेरे में है। सिल्क स्मिता वो लड़की जो गरीबी और बचपन से मिली जलालत से निकल कर साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार बन गई। नाम था विजय लक्ष्मी पर पर्दे पर वो सिल्क थी। जो अपनी बोल्ड अदाओं से बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देती थी। सिल्क स्मिता का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। आंध्र प्रदेश के गरीब घर में वह जन्मी थी। हालत इतनी खराब थी कि चौथी क्लास में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और 14 साल की उम्र में ही जबरदस्ती उनकी शादी करा दी गई। 2 साल तक टॉर्चर झेलने के बाद वो भागकर चेन्नई आई। यहां उन्होंने टचअप आर्टिस्ट यानी कि एक तरह से मेकअप आर्टिस्ट का ही काम शुरू किया। फिर 1979 में फिल्म वंडी चक्रम में उन्हें सिल्क नाम की बार गर्ल का रोल मिला।
यह रोल इतना जबरदस्त हिट हुआ कि विजय लक्ष्मी हमेशा के लिए सिल्क स्मिता बन गई। पूरे 80 के दशक में उनका सिक्का चलता रहा। प्रोड्यूसर अपनी पिटती फिल्मों में सिर्फ उनका एक गाना डालकर बम पर कमाई कर लेते थे। उन्होंने 17 साल के करियर में 450 फिल्में की। पर हमेशा उन्हें एक तरह के ही रोल मिले। जबकि कमल हसन और श्रीदेवी के साथ मुंद्रम पिरई जैसी फिल्म में उन्होंने साबित किया कि वह एक दमदार एक्ट्रेस भी थी। सिर्फ आइटम गर्ल नहीं। लेकिन पर्दे की चकाचौंध के पीछे उनकी जिंदगी अकेलेपन और तनाव से भरी थी। रिश्तों में धोखे मिले। फिल्म प्रोडक्शन में पैसा लगाया तो सब टूट गया। वो डिप्रेशन में चली गई। 22 सितंबर 1996 की रात सिर्फ 35 साल की उम्र में वह अपने घर में पंखे से लटकी पाई गई। मौत को आधिकारिक तौर पर सुसाइड कहा गया। उनके हैंडराइटिंग में एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने उन लोगों के धोखे का जिक्र किया जिन पर उन्होंने भरोसा किया था। मगर कहानी यहां खत्म नहीं होती। उनकी मौत आज भी एक बड़ा रहस्य है। कुछ दावों के मुताबिक अपनी मौत से ठीक पहले उन्होंने किसी दोस्त को फोन किया था। पर बात कट गई। सबसे चौंकाने वाला दावा तब आया जब एक मशहूर कोरियोग्राफर ने कहा कि उन्होंने सिल्क का शरीर देखा तो उन्हें सीधा शक हुआ कि यह आत्महत्या नहीं। सिल्क स्मिता की जिंदगी का उतार-चढ़ाव और उनकी रहस्यमय मौत आज भी बॉलीवुड की सबसे दुख भरी और अंशुलजी कहानियों में से एक है। इनके जिंदगी के ऊपर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनी जिसमें हीरो नसरुद्दीन और सिल्क किरदार में विद्या बालन। परवीन बाबी बॉलीवुड की वो सुपरस्टार जिसे लोग ग्लैमर
और बोल्डनेस की भी जानते थे। मगर इस चमकदमक के पीछे का सच बहुत डरावना था। उनका अंत इतना अकेला और रहस्यमय हुआ कि आज भी वो एक अनसुलझी कहानी है। 20 जनवरी 2005 को प्रवीण बाबी अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत्यु पाई गई। उनकी मौत का पता तब चला जब उनके घर का दरवाजा कई दिनों तक बंद रहा। पुलिस को पता चला कि उनकी मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी। वजह थी मल्टीपल ऑर्गन फेलियर। लेकिन मौत की वजह से ज्यादा बड़ा रहस्य उनकी आखिरी जिंदगी थी। प्रवीण अपनी जिंदगी के आखिरी सालों में बिल्कुल अकेली थी और स्कीजोफ्रेनिया से जूझ रही थी। वह लगातार कहती थी कि बॉलीवुड के बड़े लोग, नेता और अंडरवर के लोग उन्हें मारना चाहते हैं। उन्होंने यहां तक कि आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्चन भी उन्हें जान से मारना चाहते हैं। उस वक्त सब ने उनकी बातों को उनकी बीमारी मानकर खारिज कर दिया। उन्हें लगता था कि परवीन सिर्फ वहम कर रही है। मगर सवाल यह है कि क्या परवीन की अकेलेपन और मौत के पीछे बीमारी थी या उनकी बातों में थोड़ी सी भी सच्चाई थी। जिस तरह एक सुपरस्टार की लाश कई दिनों तक उसके अपार्टमेंट में पड़ी रही और किसी को खबर तक नहीं हुई। वह आज भी सवाल खड़े करता है। जांच में उनकी मौत को कुदरती बताया गया। किसी पर कोई शक नहीं हुआ। लेकिन प्रवीण भाभी की यह अकेली रहस्यमई मौत बॉलीवुड का एक ऐसा काला सच है जो हमेशा यह एहसास कराता रहेगा कि चकाचौंध के पीछे कितना स्याह अंधेरा छिपा है। तो दोस्तों बॉलीवुड से जुड़े टॉप फाइव फीमेल डेथ मिस्त्री की कहानी यही थी। तो आपको क्या लगता है यह राज कभी खुलेगा या श्रीदेवी, जिया, प्रवीण और दिव्या की कहानी बॉलीवुड के अंधेरे किस्सों में हमेशा हमेशा के लिए दफन हो जाएंगी। जो भी आप सोचते हैं कमेंट में जरूर लिखिएगा। साथ ही मैं आपको बता दूं कि अगले बुधवार को टॉप फाइव सीरीज के दूसरे एपिसोड में आप कहानी देखेंगे भारत के पांच सबसे खतरनाक सीरियल किलर की कहानी। तो फिलहाल अभी आप गेस कीजिए कि वह सीरियल किलर कौन हो सकते हैं। कमेंट कीजिए और तब तक और भी कहानियां देखते रहिए पंचम प्रकाश के साथ। मैं फिर मिलूंगा। तब तक के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हिंद जय भारत।