दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ वह हादसा मचा हड़काम कि लोगों की गई जान।दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर के हौज रानी में बने इस होटल-रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह अचानक चीख-पुकार मच गई. देखते-ही देखते होटल की बिल्डिंग से आग की भीषण लपटें उठने लगीं. कुछ ही मिनटों में आग और धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. चश्मदीदों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि तीसरे मंजिल पर मौजूद लोग भी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे और ऊपर से ही कूदने लगे. कई नाइजीरियाई नागरिकों ने छतों से कूदकर अपनी जान बचाई. जबकि करीब 16 लोग दिल्ली एम्स सहित अन्य अस्पतालों में जिंदगी और से लड़ रहे हैं.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो करीब 37 लोगों को जिंदा बचाने में सफल रही, हालांकि तब तक आग की चपेट में आने से 21 लोगों की जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग होटल के अंदर सर्किट होने से लगी और देखते ही देखते भड़क गई और बड़े हिस्से में फैल गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि अंदर फंसे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल था.
रिपोर्ट के आशंका जताई जा रही है कि लोगों को शायद पता भी नहीं चल पाया और वे कमरों के अंदर ही जिंदा जल गए, हालांकि इसकी जांच अभी की जा रही है, पुष्टि होना बाकी है. रिपोर्ट के अनुसार इस होटल में ज्यादातर विदेशी लोग ठहरे हुए थे और आसपास के ही अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे. मरने वालों में भी विदेशियों की संख्या ज्यादा है. कई भारतीय भी हादसे में मारे गए हैं।
फिलहाल 13 मरीज हादसे के बाद एम्स लाए गए, जिनमें से 3 वे लोग हैं जो छत से कूदे थे, जबकि 10 दिल्ली पुलिस के वे जवान हैं जो बचाव कार्य में घायल हो गए.