Cli

क्या RBI ने चुपके से बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना? वायरल दावे पर सरकार ने बताया पूरा सच

Uncategorized

RBI एक बार फिर आया चर्चा में,भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है। जी हां पिछले दिनों आरबीआई तब चर्चा में आया था जब प्लास्टिक करेंसी की बात हुई थी पिछले दिनों यह चर्चा थी कि आरबीआई अब भारत में प्लास्टिक करेंसी लागू करने वाली है जिसके बाद अब आरबीआई पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया है।

दावा किया गया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है। इस खबर ने निवेशकों और आम लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए। लेकिन अब सरकार ने इस दावे पर बड़ा फैक्ट चेक जारी करते हुए सच्चाई सामने रख दी है। सरकार ने साफ कहा है कि RBI द्वारा 12 अरब डॉलर का सोना बेचने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर हो रही चर्चा के बाद खुद सरकार की एजेंसियों से बयान सामने आया है। सोने के भंडार में कमी नहीं, बल्कि लगातार बढ़ोतरी हुई है। सरकार के मुताबिक, सितंबर 2025 के अंत में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 13.92 फीसदी थी। यह 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70 फीसदी हो गई और 22 मई 2026 तक यह आंकड़ा 16.85 फीसदी तक पहुंच गया।

बता दे कि इस वक्त RBI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय बैंक के पास कुल 880.52 मीट्रिक टन सोना मौजूद है। इसमें से 312.32 मीट्रिक टन सोना इश्यू डिपार्टमेंट के एसेट के रूप में रखा गया है। जबकि 568.20 मीट्रिक टन सोना बैंकिंग डिपार्टमेंट के तहत रखा गया है।

और इसी सोने को लेकर विवाद खड़ा हुआ इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि RBI ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा हो सकता है। रिपोर्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *