Cli

अगर धर्मेंद्र हाँ कहते तो अमिताभ बच्चन कभी एंग्री यंग मैन ना बन पाते?

Uncategorized

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। आज के पॉडकास्ट में फिल्म जंजीर का दिलचस्प किस्सा जिसमें कहा जाता है कि यह फिल्म पहले धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी। मगर किन्हीं कारणों से वह यह फिल्म नहीं कर पाए थे। दोस्तों, वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।

तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। हिंदी सिनेमा में जंजीर को एक ऐसी फिल्म माना जाता है जिसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास नहीं रचा बल्कि अमिताभ बच्चन की पूरी किस्मत ही बदल दी। इसी फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कहा जाता है कि फिल्म के लिए सबसे पहले धर्मेंद्र को अप्रोच किया गया था। उस दौर में धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार थे और राइटर जोड़ी सलीम और जावेद अख्तर ने जंजीर की स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई थी।

धर्मेंद्र को कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने स्क्रिप्ट के राइट्स भी खरीद लिए। हालांकि बाद में डेट्स और दूसरे कमिटमेंट की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई। धर्मेंद्र के बाद यह फिल्म कई बड़े सितारों के पास गई। दिलीप कुमार, देवानंद और राजकुमार जैसे दिग्गज कलाकारों को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन किसी ने कहानी को लेकर तो किसी ने अपनी इमेज की वजह से इसे करने से मना कर दिया। उस समय रोमांटिक फिल्मों का दौर था और गुस्सैल पुलिस ऑफिसर की कहानी पर बहुत कम लोगों को भरोसा था। आखिरकार निर्देशक प्रकाश मेहरा ने

अमिताभ बच्चन पर दांव लगाया। हालांकि उन्हें यह सुझाव दिया गया था। एक्टर प्राण ने निर्देशक को बॉम्बे टू गोवा में अमिताभ बच्चन का काम देखने को कहा। फिल्म में अमिताभ की परफॉर्मेंस, एक्शन और चुइंगम चबाने वाला फाइटिंग सीन देखने के बाद प्रकाश मेहरा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें जंजीर के मुख्य किरदार के लिए साइन कर लिया। उन्हें यकीन हो गया कि अमिताभ इंस्पेक्टर विजय के किरदार के लिए एकदम सही पसंद हैं। उस वक्त अमिताभ लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे थे और इंडस्ट्री में उनकी पहचान मजबूत नहीं बन पाई थी। लेकिन जंजीर रिलीज होते ही सब कुछ बदल गया।

फिल्म में इंस्पेक्टर विजय के किरदार में अमिताभ का गंभीर अंदाज, दमदार डायलॉग और एक्शन दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह रातोंरात स्टार बन गए। उस समय अमिताभ बच्चन की लगातार 11 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी। इसीलिए कोई भी बड़ी अभिनेत्री उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री जया भादुड़ी जो कि अब जया बच्चन हैं, उन्होंने उनका साथ दिया और फिल्म जंजीर में माला का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी। अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। करीब ₹90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग ₹3 करोड़ की नेट कमाई की थी।

जबकि दुनिया भर में इसका कलेक्शन ₹17 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया था। हालांकि जंजीर की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। पहले तीन-4 दिनों के कमजोर कलेक्शन को देखकर लगने लगा था कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस बात को लेकर अमिताभ बच्चन इतने तनाव में आ गए थे कि उन्हें बुखार तक आ गया था। कुछ ही दिनों में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड टंगने लगे। फिल्म की लोकप्रियता इतनी बड़ी कि यह कई थिएटर्स में 350 दिनों से भी ज्यादा समय तक चली। फिर अमिताभ बच्चन के करियर में एक बड़ा बदलाव आया। जंजीर ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया और इसके बाद उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *