दिल्ली IAS के निधन पर फूटा पड़ोसी का गुस्सा । कल ही दिल्ली के पॉश इलाके में ac फटा और IAS ने जान गवाई जिसके बाद पड़ोसी का गुस्सा फटा है।दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में बुधवार रात करीब 11:10 बजे एक चौंकाने वाला हादसा हो गया. घर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) की इंडोर यूनिट में होने से आग लग गई. धुएं से दम घुटने के कारण 80 वर्षीय पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की हो गई, जबकि उनके बेटे को गंभीर हालत में एम्स सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
इस घटना को लेकर पड़ोसी ने नाराजगी जताई है।एक महिला पड़ोसी ने मीडिया से बात करते हुए ब्रिगेड और पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जब वीआईपी को 25 मिनट बाद मदद मिली, तो आम आदमी का क्या होगा?”
महिला ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने और अन्य पड़ोसियों ने तुरंत मदद की कोशिश की. बार-बार फोन करने के बावजूद ब्रिगेड को पहुंचने में 20-25 मिनट लग गए. कर्मचारी बहाने बना रहे थे कि लोकेशन नहीं मिल रही और गली पतली है, जबकि इलाके में ऐसी कोई समस्या नहीं है.
उन्होंने आगे कहा अंकल इतने बड़े पद से रिटायर हुए थे, फिर भी उनकी मदद पहुंचने में इतना समय लगा. पुलिस स्टेशन 300 मीटर दूर है इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ आई. हमें बार-बार कहने पर ही उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर लाकर मदद की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.” उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी मिलकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन धुआं इतना घना था कि अंदर जाना मुश्किल हो रहा था. इस घटना ने दिल्ली में फायर ब्रिगेड की तैयारियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.