Cli

गर्मी के कहर के बीच मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी: अगले 48 घंटे बेहद भारी, 15 राज्यों में अलर्ट!।

Uncategorized

इस वक्त गर्मी ने अपना कहर शहर हर राज्य पर बनाए रखा है ऐसे में बंगाल की खाड़ी की स्थिति को लेकर एक अपडेट सामने आई है।बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मौसम सिस्टम के कारण यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब समेत 15 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है. वहीं केरल और दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं. IMD ने लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं. कई राज्यों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में यह सिर्फ सामान्य बारिश नहीं बल्कि प्री-मानसून का बड़ा असर माना जा रहा है. लंबे समय से हीटवेव झेल रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर जरूर है, लेकिन तेज तूफान और ओलावृष्टि खतरा भी बन सकती है.

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या, झांसी, कुशीनगर और बहराइच समेत कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

मुताबिक बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और उत्तर भारत के ऊपर बने कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने पूरे देश में मौसम को अस्थिर कर दिया है. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिणी ओडिशा तक एक लंबा गर्त सक्रिय है. वहीं तमिलनाडु तट, असम और मध्य यूपी के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यही वजह है कि एक तरफ राजस्थान और मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी हुई है तो दूसरी तरफ पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *