वैभव सूर्यवंशी को इंडिया टीम में लेने की उठी मांग दिग्गज नहीं राजी। इस वक्त आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है आईपीएल के चर्चा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी के चर्चे भी चारों ओर है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने महज 29 गेंदों पर 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रनों पर ढेर हो गई। वैभव के इस गजब के फॉर्म को देखने के बाद उन्हें भारतीय नेशनल टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है जिस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को एक सलाह दी है।
वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने की जल्दबाजी पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो साल का वक्त है यानी हमारे पास पर्याप्त समय है।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि वैभव के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना फिलहाल इतना आसान नहीं होगा क्योंकि मौजूदा ओपनर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘आप सिर्फ बदलाव करने के लिए टीम में बदलाव नहीं करते। सीधा सा नियम है किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के लिए उसका फ्लॉप होना जरूरी है। अगर कोई खिलाड़ी पहले से ही टीम का टॉपर बना हुआ है तो आप उसे सिर्फ इसलिए रिप्लेस नहीं कर सकते क्योंकि बाहर किसी और ने बड़े रन बना दिए हैं।
उन्होंने कहा, ‘ऐसे में सिलेक्टर्स—अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा पर निश्चित रूप से वैभव को लेकर दबाव होगा। लेकिन उन्हें वही करना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सबसे बेहतर हो। मुझे भरोसा है कि वे सही फैसला लेंगे। वैभव का इंडिया डेब्यू कल ही होना जरूरी नहीं है इसके लिए इंतजार किया जा सकता है।