श्रीदेवी का पति बनने की एक्टर को भुगतनी पड़ी भारी सजा, एक्टर का कैरियर हुआ बर्बाद। छोड़ना पड़ा देश।ये और कोई नही सफल मॉडल दीपक मल्होत्रा को यश चोपड़ा ने फिल्म ‘लम्हे’में श्रीदेवीके साथ कास्ट किया।
यह फिल्म उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित होने वाली थी और उन्हें स्टारडम तक पहुंचाने वाली थी। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उनके साथ बहुत बुरा हुआ। फिल्म के एक 10 सेकेंड के सीन ने उनके पूरे करियर की राह बदल दी।
लम्हे’ फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। उनके साथ वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी नजर आए। श्रीदेवी ने फिल्म में मां और बेटी यानी पल्लवी और पूजा का डबल रोल निभाया था। दीपक को पल्लवी के प्रेमी और होने वाले पति सिद्धार्थ के रूप में कास्ट किया गया था।
दीपक की एक्टिंग और इमोशनल हावभाव की आलोचकों ने जमकर आलोचना की। फिल्म के एक सीन में दीपक मल्होत्रा, श्रीदेवी के बेहोश होने पर उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं और उन्हें पल्लो नाम से पुकारते हैं।
उनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी अजीब और खराब लगी कि उन्हें दर्शकों ने खूब नापसंद किया। एक छोटे से सीन की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। लम्हे की रिलीज से पहले दीपक को डर ऑफर हो गई थी लेकिन इसके फ्लॉप होते ही डर भी उनके हाथों से चली गई।
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया और अपना नाम भी बदल लिया। अब दीपक मल्होत्रा, डिनो मार्टेली के नाम से जाने जाते हैं। वो न्यूयॉर्क में बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।