दिव्यांका त्रिपाठी के घर में गूंजी है किलकारियां और एक बड़ी खबर। जी हां, एक बहुत ही बड़ी खबर। वैसे दिव्यांका को देखकर पहले से ही कई बातें कही जा रही थी लेकिन अब वो सच हो गई हैं।
भाई दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बनी है। और यह खुशखबरी दिव्यांका और उनके पति विवेक ने सोशल मीडिया पर शेयर करके खुशखबरी सबके साथ बांट ली है। टीवी सीरियल यह है मोहब्बतें में ईशा मां का रोल से प्रसिद्ध हुई दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बन गई। उनकी खुशी डबल हो गई है क्योंकि उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर भी किया।
उन्होंने Instagram पर लिखा वी आस्क फॉर हैप्पीनेस गॉड सेड टेक डबल। ब्लेस्ड विद टिन बेबी बॉयज। जी हां, दो लड़के हुए हैं। द वेट इज फाइनली ओवर। द बॉयज आर हियर एंड लाइफ ऑलरेडी फील्स मोर ब्यूटीफुल देन वी वर इमेजिन। मेरे करण अर्जुन आ गए हैं। नीड ऑल योर लव एंड ब्लेसिंग एस दिव्या एंड आई बिगेन दिस इनक्रेडिबल न्यू चैप्टर ऑफ पैरेंटहुड। यह विवेक ने बातें कही हैं। तो भाई दिव्यांका त्रिपाठी के जितने भी फैंस हैं, विवेक दहिया के जितने भी फैंस हैं, उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी इस वक्त आती हुई नजर आ रही है।
वैसे दिव्यांका त्रिपाठी जब मां बनने वाली थी तो उनके बेबी बम को देखकर बहुत सारे लोग कहते थे, फैंस कहते थे कि यह तो जुड़वा लग रहे हैं। लेकिन उस बात पर कुछ कहा नहीं गया था और अब जो है असलियत सामने आ गई है।
दिव्यांका ने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटो शूट भी कराया था और उस दौरान भी यह बातें सामने आई थी। तो फिलहाल फैंस के लिए दिव्यांका और विवेक के एक बड़ी खुशखबरी मां बन चुकी हैं, पापा बन चुके हैं और एक नहीं डबल डबल खुशी यानी कि जुड़वा बेटों को जन्म दिया है।